एजुकेशन
Haryana Board 10th Result 2025: आज हरियाणा बोर्ड के 10 वीं के छात्रों का इंतजार खत्म होने वाले हैं. बोर्ड द्वारा जल्द ही परिणामों की घोषणा की जाएंगी. छात्र रिजल्ट से जुड़ी अपडेट के लिए इस खबर पर बने रहें.
Haryana Board 10th Result 2025: आज यानी 15 मई को हरियाणा बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होगा, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा कुछ दी देर में कक्षा 10 वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी कर दिए जाएंगे. छात्र अपना रिजल्ट हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भी चेक कर सकते हैं. छात्रों को प्रत्येक विषय में पास होने के लिए 33% प्रतिशत मार्क्स लाना अनिवार्य है. छात्र अपना 10वीं का रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर विजिट चेक कर सकेंगे.
अगर मार्कशीट है गलत तो क्या करें
हरियाणा बोर्ड द्वारा HBSE कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद, जिन छात्रों को अपने अंकों से संतोष नहीं है, वे री-इवैल्युएशन (पुनर्मूल्यांकन) या रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं. इतना ही नहीं मार्कशीट जारी होने के बाद यदि आपके नाम, जन्मतिथि, माता-पिता के नाम में किसी भी तरह की त्रुटि पाई जाती है, तो आप इसे सही करवाने के लिए तुरंत आवेदन कर सकते हैं. अगर आप अपना रोल नंबर भूल गए है तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है.
यह भी पढ़ें- कहीं जश्न तो कहीं गुस्सा, भारत- पाकिस्तान संघर्ष विराम के बाद जानें कैसे हैं हालात
रोल नंबर भूलने पर क्या करें.
बोर्ड की वेबसाइट पर ‘Forgot Roll Number’ का विकल्प उपलब्ध हो सकता है — वहां निर्देशों का पालन करें.
अपने स्कूल के परीक्षा समन्वयक से संपर्क करें, उनके पास छात्रों की डिटेल्स और एडमिट कार्ड की कॉपी होती है.
यदि आपके पास हॉल टिकट (एडमिट कार्ड) है, तो उसमें रोल नंबर दिया गया होता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.