एजुकेशन
अहमदाबाद की गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (GTU) ने 22 जुलाई 2025 को डिप्लोमा सेमेस्टर 4-रेगुलर एग्जाम के नतीजे जारी कर दिए हैं. यहां से फटाफट डाउनलोड कर सकते हैं आप...
GTU Result 2025: अहमदाबाद की गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (GTU) ने 22 जुलाई 2025 को डिप्लोमा सेमेस्टर 4-रेगुलर एग्जाम के नतीजे जारी कर दिए हैं. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट gtu.ac.in पर उपलब्ध रिजल्ट पोर्टल पर स्कोर देख सकते हैं.
डिप्लोमा और फ़ार्मेसी दोनों ही पाठ्यक्रमों के रिजल्ट जारी किए जा चुके हैं. डिप्लोमा सेमेस्टर 4 - रेगुलर रिजल्ट टेक्निकल डिप्लोमा प्रोग्राम में इनरोल स्टूडेंट्स से संबंधित है जबकि DPH सेकेंड ईयर के रिजल्ट (रेगुलर और रेमेडियल)फ़ार्मेसी में डिप्लोमा के स्टूडेंट्स के लिए है. रि-चेक और रि-असेसमेंट के नतीजे अपडेटेड मूल्यांकन को दर्शाते हैं.
जीटीयू के सभी रिजल्ट केवल ऑफिशियल वेबसाइट www.gtu.ac.in पर ही देखे जा सकते हैं. यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स को सलाह देता है कि वे रिजल्ट, नोटिफिकेशन और दूसरे एग्जाम डिटेल्स के अपडेट्स के लिए नियमित रूप से ऑफिशियल पोर्टल देखते रहें.
1: गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट gtu.ac.in पर जाएं.
2: होमपेज पर Result टैब पर क्लिक करें.
3: लिस्ट से परीक्षा का नाम Diploma SEM 4 Regular (May 2025) चुनें.
4: अपना इनरोलमेंट नंबर और सीट नंबर भरें.
5: रिजल्ट देखने और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखना न भूलें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.