एजुकेशन
GSEB HSC Supply Result 2025: गुजरात 12वीं बोर्ड की सप्लीमेंट्री परीक्षा के नतीजे आ गए हैं, जानें इसमें कितने स्टूडेंट पास हुए हैं...
GSEB HSC Supply Result 2025: गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने 12वीं हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट जनरल स्ट्रीम एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है. जो स्टूडेंट्स जून-जुलाई में जनरल स्ट्रीम की सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट gseb.org पर चेक कर सकेंगे. एचएससी परीक्षा जून-जुलाई सप्लीमेंट्री 2025 जनरल स्ट्रीम की परीक्षा राज्य के जिला मुख्यालयों में आयोजित की गई थी.
गुजरात बोर्ड के सप्लीमेंट्री एग्जाम्स में 40,865 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था और 33,731 स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें से 17,397 कैंडिडेट्स अपना सर्टिफिकेट हासिल करने के पात्र हैं. जून-जुलाई सप्लीमेंट्री 2025 परीक्षा का पास प्रतिशत 51.58% रहा.
इस साल मार्च-अप्रैल में हुई एचएससी परीक्षा में 93.07% स्टूडेंट्स पास हुए थे. कक्षा 12 की जनरल स्ट्रीम की परीक्षा में कुल 3,62,506 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. इनमें से 3,37,387 स्टूडेंट्स ने सफलतापूर्वक यह परीक्षा पास की थी जिससे पास प्रतिशत पिछले साल के 91.93% से अधिक रहा.
स्टेप 1: GSEB की ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर जाएं.
स्टेप 2: HSC Supplementary Result 2025 वाले लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अपना सीट नंबर एंटर करके अपने डिटेल्स सबमिट करें.
स्टेप 4: आपकी प्रोविजनल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी.
स्टेप 5: भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसकी एक कॉपी डाउनलोड करके उसका प्रिंट ले लें.
GSEB कक्षा 12 जनरल स्ट्रीम सप्लीमेंट्री परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय के साथ-साथ टोटल मार्क्स में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है. गुजरात बोर्ड एचएससी कक्षा 12 जनरल स्ट्रीम की मूल मार्कशीट लेने के लिए स्टूडेंट्स को रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद अपने संबंधित स्कूलों में जाना होगा. बोर्ड कुछ दिनों बाद स्कूलों को मार्कशीट की मूल हार्ड कॉपी उपलब्ध करा देगा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.