Advertisement

योगी सरकार ने खोला Govt Jobs का पिटारा, रोडवेड में होगी 20 हजार पदों पर भर्ती, जानिए डिटेल

Govt Jobs: यूपी सरकार की तरफ से सरकारी नौकरी का पिटारा खोल दिया गया है. प्रदेश में करीब 20 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है. आगे खबर में जानिए पूरी डिटेल.

Latest News
योगी सरकार ने खोला Govt Jobs का पिटारा, रोडवेड में होगी 20 हजार पदों पर भर्ती, जानिए डिटेल
Add DNA as a Preferred Source

UP Job Vacancy: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. दरअसल यूपी सरकार की तरफ से Govt Jobs का पिटारा खोल दिया गया है. प्रदेश में लगभग 20 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की जानी है. मिली जानकारी के अनुसार ये भर्ती संविदा पर होगी. प्रदेश सरकार ने राज्य में संविदा पर एजुकेटर और परिचालक(कंडक्टर) के कुल 20 हजार पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया है.

सरकार यूपी रोडवेज में संविदा पर 10 हजार बस कंडक्टरों की नियुक्ति करेगा. वहीं, 75 जिलों में को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र से युक्त 10,684 विद्यालयों में एक-एक ईसीसीई एजुकेटर की संविदा पर नियुक्ति की जाएगी.

UPSRTC यानी उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में करीब 7000 बसों को बढ़ाया जा रहा है. इसके लिए पूरे जोर-शोर से काम जारी है. इन सात हजार बसों में लगभग 2 हजार डीजल, CNG और 5 हजार इलेक्ट्रिक बसें कॉन्ट्रैक्ट पर चलाई जाएंगी. इन्ही बसों में तैनाती हेतु कंडक्टरों की नियुक्तियां की जानी है. 


यह भी पढ़ें: केंद्रीय गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, लद्दाख में बनेंगे 5 नए जिले, जानें उनके नाम  


गौततलब है कि इस भर्ती के लिए परिवहन निगम मुख्यालय से प्रधान प्रबंधक कार्मिक की तरफ से प्रस्ताव बनाकर शासन को मंजूरी हेतु भेजा जा चुका है. वहीं बीते कुछ दिन पहले ही परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक की गई थी इस बैठक में इस भर्ती के संबंध में सीधे तौर पर घोषणा की गई थी. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement