Advertisement

इवांका से लेकर बैरन ट्रंप तक, जानें कितने पढ़े-लिखे हैं Donald Trump के बच्चे

डोनाल्ड ट्रम्प ने तीन शादियां की हैं और उनके पांच बच्चे हैं जिनके नाम डोनाल्ड जूनियर, इवांका, एरिक, टिफ़नी और बैरन है. आज हम आपको उनकी शिक्षा और करियर के बारे में बताएंगे...

Latest News
इवांका से लेकर बैरन ट्रंप तक, जानें कितने पढ़े-लिखे हैं Donald Trump के बच्चे

Donald Trump Family

Add DNA as a Preferred Source

रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली है. 1946 में जन्मे ट्रंप ने इससे पहले 2017 से 2021 तक 45वें राष्ट्रपति के रूप में काम किया था. अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर यह उनकी दूसरी पारी है. डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता में आने का श्रेय अक्सर उनकी बिजनेस माइंड और उनके व्यक्तित्व को दिया जाता है. हालांकि उनके परिवार की विरासत राजनीति और रियल एस्टेट से परे है. उनके बच्चों ने अलग-अलग फील्ड्स में करियर बनाए हैं और उन्होंने दुनिया के जाने-माने संस्थानों से पढ़ाई की है.

यह भी पढ़ें- अनाथालय में रहे, अखबार बेचा... जानें बिना UPSC क्रैक किए कैसे IAS अधिकारी बना यह शख्स

डोनाल्ड ट्रंप के बच्चों की शिक्षा और करियर-
डोनाल्ड ट्रम्प ने तीन शादियां की हैं और उनके पांच बच्चे हैं जिनके नाम डोनाल्ड जूनियर, इवांका, एरिक, टिफ़नी और बैरन है. नीचे हम आपको उनके बच्चों की पढ़ाई और करियर के बारे में बताएंगे-

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर
31 दिसंबर 1977 को जन्मे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर डोनाल्ड और उनकी पहली पत्नी इवाना ट्रंप के सबसे बड़े बच्चे हैं. उन्होंने बकले स्कूल और द हिल स्कूल से शिक्षा हासिल की है. यह पेंसिल्वेनिया में एक कॉलेज की तैयारी करने वाला बोर्डिंग स्कूल है. इसके बाद उन्होंने 2000 में पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी के व्हार्टन स्कूल से इकोनॉमी में साइंस ग्रेजुएट की उपाधि हासिल की. ग्रेजुएट होने के बाद वे ट्रंप ऑर्गनाइजेशन में शामिल हो गए जहां वे वर्तमान में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट के पद पर काम कर रहे हैं. वह कंपनी के रियल एस्टेट, खुदरा, वाणिज्यिक, होटल और गोल्फ़ जैसे मामलों को देखते है और अपने पिता के राजनीतिक अभियानों में भी सक्रिय रूप से शामिल रहते हैं. 

यह भी पढ़ें- 3 सरकारी नौकरियों को छोड़ा, 7 बार पास किया UGC NET, जानें रूपेश कुमार झा की 'आचार्य' बनने की कहानी

इवांका ट्रंप
30 अक्टूबर 1981 को जन्मी इवांका ट्रंप डोनाल्ड और इवाना ट्रम्प की दूसरी संतान हैं. उन्होंने चैपिन स्कूल में पढ़ाई की और बाद में कनेक्टीकट के बोर्डिंग स्कूल चोएट रोज़मेरी हॉल में आगे की पढ़ाई के लिए गईं. इवांका ने पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी के व्हार्टन स्कूल में दाखिला लेने पहले दो साल के लिए जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया. यहां उन्होंने 2004 में इकोनॉमी में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. प्रोफेशनल लाइफ में इवांका ने रियल एस्टेट डेवलेपेंट और फैशन में काम किया है. उन्होंने अपने पिता के राष्ट्रपति पद के दौरान वरिष्ठ सलाहकार के रूप में काम किया और कई नीतिगत पहलों में शामिल रहीं. इवांका की शादी जेरेड कुशनर से हुई है और उनके तीन बच्चे हैं.

एरिक ट्रंप
6 जनवरी 1984 को जन्मे एरिक ट्रंप डोनाल्ड और इवाना ट्रंप की तीसरी संतान हैं. उन्होंने ट्रिनिटी स्कूल में पढ़ाई की और बाद में पेंसिल्वेनिया के हिल स्कूल से स्नातक किया. एरिक ने वाशिंगटन डीसी में जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी से फाइनेंस और मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की. वह ट्रंप ऑर्गनाइजेशन के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट के पद पर काम करते है. वह कंपनी के रियल एस्टेट पोर्टफोलियो के मैनेजमेंट में अपने भाई डोनाल्ड जूनियर के साथ काम करते हैं.  एरिक की शादी लारा युनास्का से हुई है और उनके दो बच्चे हैं.

यह भी पढ़ें- कितनी पढ़ी-लिखी हैं नीरज चोपड़ा की वाइफ हिमानी मोर? यूं रहा दिल्ली से अमेरिका तक का सफर

टिफ़नी ट्रंप
13 अक्टूबर 1993 को जन्मी टिफ़नी ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप और उनकी दूसरी पत्नी मार्ला मेपल्स की इकलौती संतान हैं. उनका पालन-पोषण कैलिफ़ोर्निया में हुआ और उन्होंने कैलाबास में व्यूपॉइंट स्कूल में पढ़ाई की. टिफ़नी ने 2016 में पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से सोशियोलॉजी में कला स्नातक की डिग्री प्राप्त की जिसमें कानून और समाज पर ध्यान केंद्रित किया गया. बाद में उन्होंने 2020 में जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी लॉ सेंटर से अपनी ज्यूरिस डॉक्टर की डिग्री हासिल की. ​​टिफ़नी ने प्रौद्योगिकी और साइबर राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित कानूनी कार्यों में रुचि दिखाई. 2022 में उन्होंने माइकल बौलोस से शादी की.

यह भी पढ़ें- ब्यूटी विद ब्रेन की मिसाल हैं IAS सोनल गोयल, जानें CS-LLB के बाद कैसे क्रैक की UPSC

बैरन ट्रंप
20 मार्च 2006 को जन्मे बैरन ट्रंप डोनाल्ड और उनकी वर्तमान पत्नी मेलानिया ट्रम्प की इकलौती संतान हैं. उन्होंने अपने शुरुआती साल न्यूयॉर्क शहर में कोलंबिया ग्रामर एंड प्रिपरेटरी स्कूल में बिताए. वाशिंगटन डीसी में ट्रांसफर होने के बाद उन्होंने मैरीलैंड में सेंट एंड्रयूज एपिस्कोपल स्कूल में दाखिला लिया. अपने पिता के पहले कार्यकाल के बाद बैरन फ्लोरिडा के पाम बीच चले गए और ऑक्सब्रिज एकेडमी में एडमिशन लिया जहां से उन्होंने 2023 में ग्रेजुएशन किया. जनवरी 2025 तक बैरन न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के स्टर्न स्कूल ऑफ़ बिज़नेस से पढ़ाई कर हे हैं. बैरन काफी हद तक लोगों की नजरों से दूर ही रहते हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement