एजुकेशन
बोर्ड एग्जाम्स के नतीजे जारी होने के बीच एलन मस्क की मां ने उनकी पढ़ाई-लिखाई का सबूत सोशल मीडिया पर पेश किया है. मस्क की कंप्यूटर में दिलचस्पी उन्हें मिले ग्रेड से साफ दिखाई दे रही है...
सीबीएसई बोर्ड ने अपने नतीजे जारी कर दिए हैं. कई स्टेट बोर्ड के भी नतीजे जारी हो चुके हैं, वहीं कुछ के जारी होने वाले हैं. इन सबके बीच टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की मार्कशीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. सबसे पहले इसे उनकी मां माये मस्क ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. इसमें उनकी प्रतिभा की झलक दिखाई दे रही है.
एक्स पर पोस्ट करते हुए माये मस्क ने लिखा, 'फोटो छांटते समय मुझे 17 साल की उम्र में एलन मस्क के कंप्यूटर एप्टीट्यूड टेस्ट के नतीजे मिले. मेरा जीनियर बेटा. एक प्राउड मॉम! इसके बाद सोशल मीडिया पर तुरंत यह पोस्ट वायरल हो गई और लोग एलन मस्क की दिमाग की तारीफ करने लगे. 1989 के इस डॉक्यूमेंट में प्रिटोरिया यूनिवर्सिटी के इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट के डायरेक्टर के सिग्नेचर हैं.
While sorting through photos, I came across computer aptitude test results of @elonmusk at 17. My genius boy. Proud mom. pic.twitter.com/1MeWDSQ6FZ
— Maye Musk (@mayemusk) May 18, 2025
इस यूनिवर्सिटी में मस्क ने 17 साल की उम्र में कनाडा जाने से पहले कुछ समय के लिए पढ़ाई की थी. इस मार्कशीट के मुताबिक इस कंप्यूटर एप्टीट्यूड टेस्ट को ISM (SA) ने आयोजित किया था जिसमें एलन मस्क को ऑपरेटिंग सिस्टम और प्रोग्रामिंग दोनों में A+ ग्रेड हासिल हुए थे. प्रिटोरिया यूनिवर्सिटी के बाद वे क्वीन्स यूनिवर्सिटी और उसके बाद पेनसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए कनाडा चले गए.
यह भी पढ़ें- CBSE नतीजों के बाद विराट कोहली की मार्कशीट हुई वायरल, जानें किस सब्जेक्ट में मिले थे सबसे कम नंबर
स्टार्टअप की दुनिया में कदम रखने से पहले वहां उन्होंने फिजिक्स और इकोनॉमिक्स में अपनी डिग्री पूरी की. इसके बाद उन्होंने पीएचडी की पढ़ाई के लिए स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला तो लिया लेकिन 2 दिन में ही इस कोर्स की पढ़ाई छोड़ दी और इंटरनेट और टेक्नोलॉजी की दुनिया में कदम रखा. बचपन से ही एलन मस्क ने अपनी प्रतिभा से यह साबित कर दिया था कि भविष्य में दुनिया बदलने वाले इनोवेटर साबित होंगे. आज वह टेस्ला , स्पेसएक्स , न्यूरालिंक और द बोरिंग कंपनी के मास्टरमाइंड हैं और अलग-अलग क्षेत्रों में साइंस और इंजीनियरिंग की सीमाओं को आगे बढ़ा रहे हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.