Advertisement

NEET Result 2025: नीट 2025 का रिजल्ट जारी, ये रही रिजल्ट चेक करने की डायरेक्ट लिंक, जानें कौन रहा टॉपर? 

NEET UG Result 2025 Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी 2025 के परीक्षाफल जारी कर दिया है. अब छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस बार राजस्थान के महेश केसवानी की पहली ऑल इंडिया पहली रैंक आई हैं.

Latest News
NEET Result 2025: नीट 2025 का रिजल्ट जारी, ये रही रिजल्ट चेक करने की डायरेक्ट लिंक, जानें कौन रहा टॉपर? 

NEET UG Result 2025

Add DNA as a Preferred Source

NEET UG Result 2025: एनटीए ने नीट यूजी 2025 रिजल्ट जारी कर दिया है. जो भी छात्र इस साल इस परीक्षा में शामिल हुए थे वह ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना परीक्षाफल देख सकते हैं. इससे पहले एनटीए ने नीट यूजी की फाइनल आंसर की जारी की थी. राजस्थान के हनुमानगढ़ के महेश केसवानी की पहली और इंदौर के उत्कर्ष अवधिया की सेकेंड रैंक आई है.  NTA ने पहले 3 जून, 2025 को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। उम्मीदवारों को प्रोविजनल आंसर के खिलाफ कोई भी आपत्ति या शिकायत उठाने के लिए 5 जून तक का समय दिया गया था. 

NEET UG 2025 के टॉपर्स

NEET UG 2025 के टॉपर्स की लिस्ट भी सामने आ गई है. आइए यहां जानते है किसने किया इस साल टॉप

रैंक 1- महेश कुमार, 99.9999547 पर्सेंटाइल, राजस्थान

रैंक 2- उत्कर्ष अवधिया, 99.9999095 पर्सेंटाइल, मध्य प्रदेश

रैंक 3 - कृषंग जोशी, 99.9998189 पर्सेंटाइल, महाराष्ट्र

रैंक 4- मृणाल किशोर झा, 99.9998189 पर्सेंटाइल, दिल्ली

रैंक 5- अविका अग्रवाल, 99.9996832 पर्सेंटाइल, दिल्ली

रैंक 6- जेनिल विनोदभाई, भयानी, 99.9996832 पर्सेंटाइल, गुजरात

रैंक 7- केशव मित्तल, 99.9996832 पर्सेंटाइल, पंजाब

रैंक 8 - झा भव्य चिराग, 99.9996379 पर्सेंटाइल, गुजरात

रैंक 9- हर्ष केदावत, 99.9995474 पर्सेंटाइल, दिल्ली

रैंक 10- आरव अग्रवाल, 99.9995474 पर्सेंटाइल, महाराष्ट्र

हेल्पलाइन नंबर
रिलज्ट चेक करने के लिए आपको लॉग इन करने के लिए वेबसाइट पर साइन इन करना जूरुरी हैं. साइन इन करने के लिए जैसे ही आप वेबसाइट पर जाएंगे. वहां आपको एप्लिकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और कैप्चा कोड फिल करना पड़ेगा. ये सब सबमिट करने के बाद आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते है. अगर किसी छात्र को कोई समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं तो वह neetug2025@nta.ac.in मेल या फिर हेल्पलाइन नंबर पर 011-69227700 और 011-40759000 कॉल कर सकता है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement