एजुकेशन
NEET UG Result 2025: NTA की तरफ से कहा गया था कि 14 जून तक NEET UG Result 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. इस आधार पर आज कभी भी रिजल्ट आ सकता है. छात्र समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें.
NEET UG Result 2025: नीट यूजी परीक्षा 2025 का रिजल्ट विभाग द्वारा जल्द ही जारी किया जा सकता है. ऐसा माना जा रहा है कि ये रिजल्ट आज यानी 14 मई 2025 को जारी किया जा सकता है. लेकिन अभी इसके बारे में किसी भी तरह की ऑफिशियल जानकारी प्राप्त नहीं हुई हैं. ऐसी स्थिति में जरूरी है कि जिन छात्रों ने इस साल नीट की परीक्षा दी है वही समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर लेटेस्ट जानकारी प्राप्त करते रहे है. जैसे ही परिणाम जारी होंगे आप इसी वेबसाइट से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं. आइए यहां जानते है कि आपको रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए क्या प्रोसेस फॉलो करनी पडे़गी.
हेल्पलाइन नंबर
आपको लॉग इन करने के लिए वेबसाइट पर साइन इन करना जूरुरी हैं. साइन इन करने के लिए जैसे ही आप वेबसाइट पर जाएंगे. वहां आपको एप्लिकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और कैप्चा कोड फिल करना पड़ेगा. ये सब सबमिट करने के बाद आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते है. अगर किसी छात्र को कोई समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं तो वह neetug2025@nta.ac.in मेल या फिर हेल्पलाइन नंबर पर 011-69227700 और 011-40759000 कॉल कर सकता है.
इन वेबसाइटों पर कर सकते है चेक
छात्र neet.nta.nic.in, nta.ac.in, UMANG platform और Digilocar पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बदा दें कि टीए ने 3 जून को प्रोविजनल आंसर-की और OMR शीट जारी कर दी थी. छात्रों को 5 जून तक उस पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था. बता दें कि पिछले साल भी एनटीए ने नीट परिणाम की संभावित तिथि 14 जून बताई थी जबकि नतीजे उससे 10 दिन पहले 4 जून को जारी कर दिए थे. नीट 2025 परीक्षा का आयोजन 4 मई 2025 को पूरे देश भर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सिंगल शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया था.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.