Advertisement

DU Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी CSAS का दूसरा फेज 8 जुलाई से शुरू, इस तारीख को आएगी पहली Allocation List

दिल्ली यूनिवर्सिटी 8 जुलाई से यूजी एडमिशन का दूसरा चरण शुरू करने जा रही है, जानें कैसे इस प्रवेश प्रक्रिया का हिस्सा बनें...

Latest News
DU Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी CSAS का दूसरा फेज 8 जुलाई से शुरू, इस तारीख को आएगी पहली Allocation List

DU Admission 2026 (File Photo)

Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली यूनिवर्सिटी 8 जुलाई को कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS-UG) के तहत शैक्षणिक वर्ष 2025 के लिए अपने ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन का दूसरा चरण शुरू करेगा. ऑफिशियल प्रेस रिलीस के मुताबिक जिन उम्मीदवारों ने पहले चरण की प्रक्रिया पूरी कर ली है, उन्हें अपने पसंदीदा कार्यक्रमों और कॉलेजों का चयन करने के लिए ugadmission.uod.ac.in पर लॉग इन करना होगा.

स्टूडेंट्स के वरीयताएं भरने की विंडो 14 जुलाई को रात 11:59 बजे तक खुली रहेगी. इस समय सीमा के बाद वरीयताएं अपने आप लॉक हो जाएंगी. यूनिवर्सिटी ने नए उम्मीदवारों को भी रजिस्ट्रेशन करने की इजाजत दी है जिनके लिए चरण-I और चरण-II दोनों 14 जुलाई तक खुले रहेंगे. आवेदकों को सलाह दी गई है कि वे अपनी प्राथमिकताएं जमा करते समय पूरी सावधानी बरतें.

फेज 1 के स्टूडेंट्स के लिए खुली करेक्शन विंडो

इसके अलावा चरण-I पूरा करने वाले स्टूडेंट्स को अपने एप्लीकेशन में सुधार के लिए करेक्शन विंडो भी खोल दी गई है जो रविवार से 11 जुलाई की रात 11:59 बजे तक उपलब्ध रहेगी. इस समय सीमा के अंदर उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे. हालांकि स्टूडेंटस सिर्फ एक बार ही अपने एप्लीकेशन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे क्योंकि एक बार सबमिट करने के बाद फॉर्म को फिर से नहीं खोला जा सकेगा.

15 जुलाई को शाम 5 बजे सिमुलेटेड रैंक जारी की जाएगी, जिसके बाद 16 जुलाई को रात 11:59 बजे तक प्रिफरेंस- एडिटिंग विंडो खुली रहेगी. CSAS के तहत पहली एलोकेशन लिस्ट 19 जुलाई को शाम 5 बजे जारी की जाएगी. पहले दौर में सीट आवंटित किए गए उम्मीदवारों को 21 जुलाई को शाम 4:59 बजे तक इसे स्वीकार करना होगा, इसके बाद 22 जुलाई तक कॉलेज इसका वेरिफिकेशन और अप्रूवल करेंगे. पहले दौर के लिए फीस सबमिट करने की आखिरी तारीख 23 जुलाई है.

24 जुलाई को जारी होगा खाली सीटों की डिटेल्स

खाली सीटों के डिटेल्स 24 जुलाई को जारी किए जाएंगे और स्टूडेंट्स 25 जुलाई तक अपनी वरीयताओं को दोबारा रि-ऑर्डर कर सकेंगे. दूसरी एलोकेशन लिस्ट 28 जुलाई को शाम 5 बजे जारी की जाएगी. स्टूडेंट्स 30 जुलाई को शाम 4:59 बजे तक अपनी सीटें स्वीकार कर सकते हैं. इसके बाद कॉलेज अप्रूवल का काम पूरा करेंगे. फीस जमा करने की आखिरी तारीख 1 अगस्त है.

डीयू ने स्टूडेंट्स को सलाह दी है कि वे आगे की जानकारी के लिए ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल admission.uod.ac.in पर नियमित रूप से नज़र रखें. अगर सीटें खाली रहती हैं तो सीट आवंटन के लिए और भी राउंड हो सकते हैं.  नया शैक्षणिक सत्र 1 अगस्त से शुरू होने वाला है.

इस साल डीयू 69 संबद्ध कॉलेजों में 79 कार्यक्रमों में 71,624 सीटों पर यूजी कोर्स में एडमिशन की पेशकश कर रहा है. प्रवेश प्रक्रिया को और अधिक लचीला बनाने के लिए डीयू ने अपने विषय संयोजन मानदंडों में भी संशोधन किया है. स्टूडेंट्स अब एक भाषा और तीन विषयों या दो भाषाओं और दो विषयों के साथ पास हो सकते हैं, और हाई CUET स्कोर देने वाले संयोजन पर विचार किया जाएगा. यूनिवर्सिटी ने बीएससी (ऑनर्स) पाठ्यक्रमों के लिए CUET भाषा के पेपर में न्यूनतम 30% अंक लाने की  जरूरत को भी खत्म कर दिया है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement