Advertisement

DU UG Admission 2024: पहले राउंड में 83 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स ने कंफर्म की सीट, 21 अगस्त तक चुकानी होगी फीस

दिल्ली यूनिवर्सिटी से अंडरग्रेजुएट कोर्स की एडमिशन प्रक्रिया के पहले राउंड में 83678 कैंडिडेट्स ने उन्हें अलॉट की हुई सीट एक्सेप्ट की है. आगे जानें सारे डिटेल्स...

Latest News
DU UG Admission 2024: पहले राउंड में 83 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स ने कंफर्म की सीट, 21 अगस्त तक चुकानी होगी फीस

DU Admission 2024 (ANI)

Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली यूनिवर्सिटी से अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन पाने के लिए स्टूडेंट्स दिलचस्पी दिखा रहे हैं. एडमिशन प्रोसेस के पहले ही राउंड में 83678 कैंडिडेट्स ने उन्हें अलॉट किया हुआ कॉलेज और कोर्स स्वीकार किया है. एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक लगभग 10,016 कैंडिडेट्स ने पहले ही फीस जमा करके अपना एडमिशन सुनिश्चित कर लिया है. 

यह भी पढ़ें- NIRF 2024 की यूनिवर्सिटी रैंकिंग में क्यों टॉप 5 में नहीं है दिल्ली यूनिवर्सिटी?

29 अगस्त से शुरू होंगी क्लासेस
उम्मीदवारों के पास फीस का भुगतान करके अपनी सीट सुनिश्चित करने का 21 अगस्त तक का समय है. अंडरग्रेजुएट कोर्स के लिए स्टूडेंट्स की कक्षाएं 29 अगस्त से शुरू हो जाएंगी. उन्होंने आगे बताया कि 18 अगस्त को शाम 5 बजे तक 97387 में से 83678 कैंडिडेट्स ने उन्हें ऑफर किए गए कॉलेज और प्रोग्राम को स्वीकार करके अपनी सीट कंफर्म कर दी है. इस साल विश्वविद्यालय ने उम्मीदवारों के डैशबोर्ड में एक और सुविधा जोड़ी है, जिसके माध्यम से प्रत्येक उम्मीदवार कटऑफ और रैंक का विवरण देख सकता है जो उम्मीदवार की श्रेणी और कोटा के अनुसार सीट के आवंटन को निर्धारित करता है.

यह भी पढ़ें- Delhi University में 29 अगस्त से शुरू हो जाएंगी UG की क्लासेस, जानें सारे डिटेल्स

21 अगस्त तक भरनी होगी फीस
बता दें दिल्ली यूनिवर्सिटी ने 16 अगस्त को 2024-25 सत्र के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए सीट आवंटन के पहले दौर की घोषणा की. उम्मीदवारों को 18 अगस्त को आवंटित सीट को स्वीकार करना था और 21 अगस्त तक आवेदन शुल्क का भुगतान करना था. इस साल डीयू कुल 1559 कोर्स के साथ 69 कॉलेजों में लगभग 71600 सीटों पर एडमिशन दे रहा है.  

एजुकेशन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर पाने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement