एजुकेशन
DTE Maharashtra Polytechnic 2025: महाराष्ट्र के डीटीई ने महाराष्ट्र पॉलिटेक्निक एडमिशन 2025 के लिए फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. ऑफिशियल वेबसाइट poly25.dtemaharashtra.gov.in पर जाकर आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं...
DTE Maharashtra Polytechnic 2025: महाराष्ट्र के डिपार्टमेंट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (DTE) ने महाराष्ट्र पॉलिटेक्निक एडमिशन 2025 के लिए फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. महाराष्ट्र के राज्यभर के सरकारी, प्राइवेट या सहायता प्राप्त पॉलिटेक्निक कॉलेजों के इंजीनियरिंग के डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन पाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट poly25.dtemaharashtra.gov.in पर अपनी मेरिट रैंक और एलिजिबिलटी स्टेटस को चेक कर सकते हैं. मेरिट लिस्ट में स्टेट जनरल मेरिट नंबर, कैटिगरी वाइज रैंक और पात्रता की स्थिति शामिल है.
- केवल फाइनल मेरिट लिस्ट में सूचीबद्ध उम्मीदवार ही सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस (CAP) राउंड 1 में हिस्सा ले सकते हैं.
- CAP राउंड 1 ऑप्शन फॉर्म जमा करने की शुरुआत 8 जुलाई 2025 से होगी और आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 जुलाई 2025 है.
- CAP राउंड 1 के लिए सीट आवंटन का रिजल्ट 12 जुलाई 2025 को जारी किया जाएगा जिसके बाद ऑनलाइन पुष्टि की जाएगी.
उम्मीदवार DTE महाराष्ट्र पॉलिटेक्निक मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए इन आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
स्टेप 1. ऑफिशियल वेबसाइट poly25.dtemaharashtra.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2. 'Final Merit List 2025' लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3. अपना पसंदीदा कोर्स और संस्थान चुनें.
स्टेप 4. मेरिट लिस्ट पीडीएफ आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगी.
स्टेप 5. अपना नाम या रोल नंबर खोजने के लिए Ctrl + F का इस्तेमाल करें.
स्टेप 6. पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट लेना न भूलें.
DTE Maharashtra Polytechnic Final Merit List 2025 चेक करने का डायरेक्ट लिंक
- उम्मीदवारों को अपना CAP राउंड 1 ऑप्शन फॉर्म 8-10 जुलाई 2025 के बीच भरकर जमा करना होगा.
- चुनाव करने से पहले पसंदीदा कॉलेजों और पाठ्यक्रमों का सावधानी से चयन करें.
- सीट आवंटन का रिजल्ट 12 जुलाई 2025 को जारी किया जाएगा.
- चयनित अभ्यर्थियोंम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना एडमिशन ऑनलाइन कंफर्म करना होगा.
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे CAP राउंड, कटऑफ रैंक और काउंसलिंग शेड्यूल के बारे में अपडेट के लिए नियमित रूप से ऑफिशियल DTE महाराष्ट्र वेबसाइट चेक करें. कोई भी दिक्कत होने पर DTE महाराष्ट्र हेल्पलाइन से संपर्क करें या निकटतम सुविधा केंद्र पर जाएं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.