Advertisement

DSSSB PRT Vacancy 2025: दिल्ली में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, जानें आवेदन के लिए किन योग्यताओं की होगी जरूरत

अगर आप देश की राजधानी दिल्ली में सरकारी शिक्षक बनना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है. यहां जानें सारे डिटेल्स...

Latest News
DSSSB PRT Vacancy 2025: दिल्ली में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, जानें आवेदन के लिए किन योग्यताओं की होगी जरूरत

PSTET Admit Card 2026 (सांकेतिक तस्वीर)

Add DNA as a Preferred Source

अगर आप देश की राजधानी दिल्ली में सरकारी शिक्षक बनना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है.  दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने 1180 सहायक शिक्षक पदों के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इच्छुक उम्मीदवार 17 सितंबर 2025 से 16 अक्टूबर 2025 के बीच ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

DSSSB PRT Vacancy 2025: क्या होनी चाहिए योग्यता?

दिल्ली प्राइमरी शिक्षक के पद के लिए अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी या इसके समकक्ष न्यूनतम 50 फीसदी मार्क्स के साथ 2 साल D.El.Ed डिप्लोमा होना चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवार को सीटेट पास किया हुआ होना चाहिए और हिन्दी/उर्दू/पंजाबी भाषा को सेकेंडरी लेवल पर पास किया हुआ होना चाहिए. आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. 

DSSSB PRT Vacancy 2025: आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये का फीस देना होगा.  एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी और एक्स सर्विसमैन को आवेदन शुल्क से छूट दी जाएगी. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार DSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं.

DSSSB PRT Vacancy 2025: कितनी मिलेगी सैलरी?

जिन कैंडिडेट्स का डीएसएसएसबी असिस्टेंट टीचर प्राइमरी के लिए सिलेक्शन होगा, उन्हें 35,400 -1,12,400/- (पे लेवल-06) ग्रुप बी के मुताबिक वेतन मिलेगा, साथ ही उन्हें दूसरे भत्ते भी दिए जाएंगे.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement