एजुकेशन
DFCCIL Admit Card 2025: DFCCIL) ने MTS (मल्टी टास्किंग स्टाफ), एग्जीक्यूटिव और अन्य पदों के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दिया है, जानें एडमिट कार्ड कब जारी होगा...
DFCCIL Admit Card 2025: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) ने MTS (मल्टी टास्किंग स्टाफ), एग्जीक्यूटिव और अन्य पदों के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप और डिटेल्ड एग्जाम प्रोग्राम जारी कर दिया है. DFCCIL MTS की लिखित परीक्षा 10 और 11 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाली है.
642 पदों के लिए लिखित परीक्षा का हॉल टिकट 07 जुलाई को इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों ने DFCCIL भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे जल्द से जल्द DFCCIL का सिटी इंटीमेशन स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट https://dfccil.com/ से डाउनलोड कर सकते हैं.
एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आप अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे. एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, समय और जगह जैसी सभी अहम जानकारी होती है. स्टूडेंट्स के लिए एडमिट कार्ड बेहद जरूरी है क्योंकि इसके बिना एग्जाम सेंटर में एंट्री की इजाजत नहीं होगी.
डीएफसीसीआईएल एमटीएस की परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा जिसमें 100 बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे जिसमें से हर सवाल 1 नंबर का होगा और परीक्षा की अवधि 90 मिनट की होगी. वहीं स्क्राइब के साथ पात्र पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी. इस परीक्षा में मैथमेटिक्स/न्यूमेरिकल एबिलिटी से 30 सवाल, जनरल अवेयरनेस से 15 सवाल, जनरल साइंस से 15 सवाल, लॉजिकल रीजनिंग और जनरल इंटेलिजेंस से 30 सवाल और रेलवे/DFCCIL से जुड़ी 10 सवाल पूछे जाएंगे.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.