एजुकेशन
DU Cut Off List 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने स्नातक कोर्सेज के लिए पहली कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर सीट चेक कर सकते हैं. दूसरी लिस्ट 28 जुलाई को आएगी.
DU Cut Off List 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) ने स्नातक दाखिलों के लिए पहली कट-ऑफ लिस्ट 2025 जारी कर दी है. जिसके बाद लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हुआ. यह लिस्ट डीयू की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in या admission.uod.ac.in पर उपलब्ध है. इस सूची के जरिए छात्र अपने मनपसंद कॉलेज और कोर्स में सीट पक्की कर सकते हैं. डीयू के 69 कॉलेजों में 71,000 से अधिक सीटें भरी जाएंगी. आइए, सीट चेक करने और दाखिला प्रक्रिया की पूरी जानकारी जानें.
डीयू के 69 कॉलेजों में कुल 71,000 से ज्यादा सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें बीकॉम (ऑनर्स), बीकॉम, बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री जैसे कोर्स सबसे लोकप्रिय हैं. इस साल बीकॉम (ऑनर्स) के लिए 19,90,966 और बीकॉम के लिए 15,26,403 आवेदन आए थे.
यह भी पढ़ें: दो CM को जेल भेजने वाले ED अधिकारी, कौन हैं IRS कपिल राज, जिनके इस्तीफे ने मचाई सनसनी, सामने आया ये कारण
छात्र 19 से 21 जुलाई 2025 तक आवंटित सीट स्वीकार कर सकते हैं. कॉलेज 22 जुलाई तक आवेदनों का वेरीफिकेशन करेंगे. फीस जमा करने की अंतिम तारीख 23 जुलाई 2025 है. समय पर फीस जमा करना जरूरी है, वरना सीट रद्द हो सकती है. दूसरी कट-ऑफ लिस्ट 28 जुलाई 2025 को शाम 5 बजे जारी होगी. DU के मुताबिक फीस जमा करने की अंतिम तारीख 1 अगस्त 2025 है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.