Advertisement

Delhi University में 29 अगस्त से शुरू हो जाएंगी UG की क्लासेस, जानें सारे डिटेल्स

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने स्नातक के लिए एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है, 29 अगस्त से पहले सेमेस्टर की क्लासेस शुरू हो जाएंगी. आगे जानें सारे डिटेल्स...

Latest News
Delhi University में 29 अगस्त से शुरू हो जाएंगी UG की क्लासेस, जानें सारे डिटेल्स

Delhi University admission 2024 (सांकेतिक तस्वीर)

Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने 2024-25 सेशन के लिए अंडरग्रेजुएट कोर्स के फर्स्ट ईयर के लिए एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है. पहले सेमेस्टर की क्लासेस 29 अगस्त से शुरू होंगी. स्टूडेंट्स को मिड सेमेस्टर ब्रेक 27 अक्टूबर से 3 नवंबर 2024 तक मिलेगा और क्लासेस 4 नवंबर से फिर से शुरू हो जाएंगी.

इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी की पहले सेमेस्टर की पढ़ाई 24 दिसंबर को खत्म होगी और स्टूडेंट्स को फिर एग्जाम की तैयारी के लिए छुट्टी मिलेगी. पहले सेमेस्टर के थ्योरी के एग्जाम्स 6 जनवरी 2025 से 25 जनवरी 2025 तक होंगे.

यह भी पढ़ें- क्या CUET स्कोर से मिलेगा Delhi University से डिस्टेंस मोड में Admission?

27 जनवरी से शुरू होगा दूसरा सेमेस्टर
इसके बाद सेकेंड सेमेस्टर की पढ़ाई 27 जनवरी से शुरू होगी. 9 मार्च से 16 मार्च 2025 तक मिड सेमेस्टर ब्रेक मिलेगा और फिर क्लासेस 17 मार्च से 25 मई तक चलेंगी. इसके बाद सेकेंड सेमेस्टर के थ्योरी के एग्जाम्स 7 जून 2025 से शुरू होंगे.

बता दें दिल्ली यूनिवर्सिटी ने 2024-25 सेशन के अंडरग्रेजुएट कोर्सेस में एडमिशन के लिए कॉमन सीट अलोकेशन सिस्टम CSAS शुरू किया हुआ है. अगर आपने अब तक CSAS  पोर्टल में रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो 7 अगस्त 2024 तक शाम 5 बजे से पहले रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं.

एजुकेशन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर पाने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement