एजुकेशन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी ने ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन एंट्रेंस एग्जाम्स के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है, जानें कब से शुरू होगी काउंसलिंग की प्रक्रिया...
DDU Entrance Exam Result 2025: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी ने ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन एंट्रेंस एग्जाम्स के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस बार परिणाम में लड़कियों का दबदबा रहा है. ज़्यादातर पाठ्यक्रमों में लड़कियां अव्वल रहीं. दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार अब 24 जुलाई से ऑनलाइन दाखिले होंगे.
स्टूडेंट्स ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल www.dduguadmission.in पर जाकर 'Result' बटन पर क्लिक कर सकते हैं. अपना रिजल्ट देखने के लिए उन्हें अपना फॉर्म नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी.
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा के मुताबिक स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षाएं 4 से 20 जुलाई तक आयोजित की गई थीं. कुल 72 पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन खुले थे, लेकिन 44 पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षाएं आयोजित की गईं, जिनमें 25 पोस्ट ग्रेजुएशन और 16 ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम शामिल हैं. जिन बचे हुए 27 पाठ्यक्रमों के लिए उपलब्ध सीटों से कम आवेदन मिले थे, वहां सीधे 18 जुलाई से एडमिशन शुरू हो चुके हैं.
ज़्यादातर पाठ्यक्रमों के नतीजों में लड़कियां अव्वल रही हैं. 18 ग्रेजुएशन कोर्स में से 13 में लड़कियां अव्वल रहीं और 26 पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में से 22 में आगे रहीं. यह पूर्वांचल क्षेत्र में लड़कियों में शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है.
डीडीयू गोरखपुर यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग 24 जुलाई से शुरू होगी. स्टूडेंट्स 24, 25 और 26 जुलाई को अपनी पसंद लॉक कर सकते हैं. काउंसलिंग के परिणाम बाद में जारी किए जाएंगे. सभी संबंधित अपडेट और डिटेल्स एडमिशन पोर्टल www.dduguadmission.in पर उपलब्ध हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.