Advertisement

DDA में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इंजीनियर से लेकर पटवारी बनने तक क्या होनी चाहिए योग्यता?

सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए डीडीए शानदार मौका लेकर आया है, जानें इन पदों के लिए कौन आवेदन कर सकता है...

Latest News
DDA में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इंजीनियर से लेकर पटवारी बनने तक क्या होनी चाहिए योग्यता?

DDA Recruitment 2025

Add DNA as a Preferred Source

DDA Recruitment 2025: अगर आप सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो दिल्ली डेवलेपमेंट अथॉरिटी आपके लिए शानदार मौका लेकर आया है. डीडीए  ग्रुप ए, बी और सी में कई पदों के लिए कुल 1,383 उम्मीदवारों की भर्ती करने वाला है. इनमें जूनियर इंजीनियर से लेकर पटवारी तक कई पद शामिल हैं. यह भर्ती 10वीं पास से लेकर ग्रेजुट और पोस्टग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए खुली हुई है.

इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल DDA वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए जरूरी है कि वे पात्रता से जुड़ी जरूरतों को पूरा करते हों. योग्य उम्मीदवार जल्द ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे.

DDA Recruitment 2025 कौन-कौन से पदों के लिए होंगी भर्तियां-

- असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
- जूनियर इंजीनियर
- असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर
- स्टेनोग्राफर ग्रेड डी
- लीगल असिस्टेंट
- पटवारी
- नायब तहसीलदार
- मल्टी-टास्किंग स्टाफ
- डिप्टी डायरेक्टर
- असिस्टेंट डायरेक्टर
- प्रोग्रामर
- सर्वेयर
- जूनियर ट्रांसलेटर
- आर्किटेक्चरल असिस्टेंट
- प्लानिंग असिस्टेंट
- असिस्टेंट डायरेक्टर(मिनिस्टिरियल)
- असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर

DDA Recruitment 2025 के लिए कौन पात्र है?

डीडीए भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने के इच्छुक आवेदकों को नीचे दी गई मापदंडों को पूरा करना होगा-

शैक्षिक योग्यताएं: पद के अनुसार शैक्षिक योग्यताएं अलग-अलग हैं जो 10वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा से लेकर संबंधित फील्म में स्नातक और मास्टर डिग्री तक है.

आयु सीमा: यह भी पद के अनुसार अलग-अलग है जिसमें 19 से 35 साल के बीच के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

वेतनमान: पदों को 7वें केन्द्रीय वेतन आयोग (सीपीसी) के अनुसार लेवल 1 से लेवल 11 तक बांटा गया है.

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया और दूसरे जरूरी डिटेल्स को समझने के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें. 


DDA Recruitment 2025 चयन प्रक्रिया

डीडीए भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) होगा. यह एक ऑनलाइन परीक्षा है जो आवेदन किये गये पद के लिए उम्मीदवारों के ज्ञान और कौशल का आकलन करती है.

स्किल टेस्ट: खास योग्यताओं के मूल्यांकन के लिए कुछ पदों के लिए स्किल टेस्ट भी लागू होगा.

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: इसमें शैक्षिक योग्यता, आयु और दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन भी किया जाएगा. 

इंटरव्यू: उम्मीदवारों की उपयुक्तता का आकलन करने के लिए लागू पदों के लिए इंटरव्यू भी आयोजित किया जाता है.

अधिक जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement