Advertisement

DCECE Result 2025: कब आएगा बिहार पॉलिटेक्निक का रिजल्ट? ऐसे कर पाएंगे bceceboard.bihar.gov.in पर चेक

बिहार में पॉलिटेक्निक कोर्स में एडमिशन के लिए डिप्लोमा सर्टिफिकेट एंट्रेंस कॉम्पिटेटिव एग्जाम दे चुके स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जानें कब तक आएगा रिजल्ट और इसे कैसे चेक कर पाएंगे आप...

Latest News
DCECE Result 2025: कब आएगा बिहार पॉलिटेक्निक का रिजल्ट? ऐसे कर पाएंगे bceceboard.bihar.gov.in पर चेक

DCECE 2025 Result

Add DNA as a Preferred Source

DCECE Result 2025:  बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (BCECEB) जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर DCECE का रिजल्ट जारी करने वाला है. एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद बिहार में पॉलिटेक्निक कोर्स में एडमिशन के लिए डिप्लोमा सर्टिफिकेट एंट्रेंस कॉम्पिटेटिव एग्जाम (DCECE) में शामिल हुए उम्मीदवार अपने नतीजे चेक और डाउनलोड कर सकेंगे.

DCECE 2025 परीक्षा 31 मई और 1 जून 2025 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. बिहार में सरकारी और प्राइवेट इंस्टीट्यूट्स केपॉलिटेक्निक (पीई), पार्ट-टाइम पॉलिटेक्निक इंजीनियर (पीपीई), पैरामेडिकल (पीएम) और पैरामेडिकल-डेंटल (पीएमडी) पाठ्यक्रमों जैसे कोर्स में एडमिशन पाने के इच्छुक हजारों स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी. 

बिहार पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके लॉगइन करना होगा. रिजल्ट में प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरण यानी काउंसलिंग के लिए उम्मीदवार की रैंक, स्कोर और योग्यता की स्थिति दी गई होगी.

DCECE Result 2025 कैसे डाउनलोड करें?

- आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर DCECE Result 2025 का लिंक खोजें और उसपर क्लिक करें.
- अपने क्रेडेंशियल जैसे  रोल नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड एंटर करें.
- लॉगइन करने के बाद आपका स्कोरकार्ड/रैंक कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- अपने रिजल्ट को पीडीएफ के फॉर्मेट में सहेजने के लिए डाउनलोड बटन पर क्लिक करें और काउंसलिंग राउंड के लिए इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें.

DCECE 2025 रिजल्ट और काउंसलिंग शेड्यूल पर अपडेट्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement