Advertisement

DCE Rajasthan Merit List 2025 जारी, dceapp.rajasthan.gov.in पर फटाफट चेक करें सिलेक्ट हुए या वेटिंग लिस्ट में है नाम?

DCE Rajasthan Merit List 2025: राजस्थान DCE ने सरकारी कॉलेजों के अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए यूजी पार्ट-I (सेमेस्टर-I) की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. dceapp.rajasthan.gov.in पर इस डायरेक्ट लिंक से फटाफट करें डाउनलोड

Latest News
DCE Rajasthan Merit List 2025 जारी,  dceapp.rajasthan.gov.in पर फटाफट चेक करें सिलेक्ट हुए या वेटिंग लिस्ट में है नाम?

DCE Rajasthan Merit List 2025

Add DNA as a Preferred Source

DCE Rajasthan UG Merit List 2025: राजस्थान के डिपार्टमेंट ऑफ कॉलेज एजुकेशन ने सरकारी कॉलेजों के अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए यूजी पार्ट-I (सेमेस्टर-I) की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट dceapp.rajasthan.gov.in पर अपनी मेरिट लिस्ट को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.

उम्मीदवारों को अपना मेरिट स्टेटस चेक करने के लिए डीसीई राजस्थान पोर्टल पर जाकर अपना एप्लीकेंशन नंबर और जन्मतिथि एंटर करनी होगी. मेरिट लिस्ट में आप चेक कर पाएंगे कि किसका सिलेक्शन हुआ है और किसे वेटिंग लिस्ट में रखा गया है. हालांकि मेरिट लिस्ट सार्वजनिक तौर पर दिखाई नहीं देती इसलिए उम्मीदवारों को अपना एडमिशन स्टेटस चेक करने के लिए अपने पर्सनल डिटेल्स से लॉगइन करना होगा. 

DCE Rajasthan UG Merit List 2025 कैसे जांचें?

अपना मेरिट स्टेटस डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
स्टेप 1. ऑफिशियल वेबसाइट dceapp.rajasthan.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2. UG Admission 2025-26 Merit List के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3. अपना एप्लीकेंशन नंबर और जन्मतिथि एंटर करें.
स्टेप 4. अपने डिटेल्स सबमिट करें और आपका मेरिट स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई पड़ेगा.
स्टेप 5. भविष्य में इस्तेमाल के लिए मेरिट लिस्ट डाउनलोड/सेव करें.

DCE Rajasthan UG Merit List  2025 को डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

DCE Rajasthan UG Merit List  2025: एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

चयनित उम्मीदवारों को वेरिफिकेशन के लिए अपना साथ नीचे बताए डॉक्यूमेंट्स को अपने साथ लाना होगा-
- कक्षा 12 की मार्कशीट
- डोमिसाइल सर्टिफिकेट
- कैटिगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट आकार के फोटो
- फीस पेमेंट की रसीद

DCE Rajasthan UG Merit List  2025: अगले चरण में क्या होगा?

चयनित उम्मीदवारों को अपने आवंटित कॉलेज में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस पेमेंट का काम पूरा करना होगा. वेटिंग लिस्ट के उम्मीदवारों को सीटों की उपलब्धता के बारे में अपडेट पाने के लिए ऑफिशिल वेबसाइट को चेक करते रहना चाहिए. समय सीमा के भीतर एडमिशन से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी न करने पर एडमिशन रद्द हो सकता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement