Advertisement

DAVV Result 2025: देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी ने जारी किए इन कोर्स के नतीजे, dauniv.ac.in पर ऐसे करें चेक

देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी ने एमपीएड, बी कॉम एलएलबी, बीपीएड और एमएससी सीड टेक्नोलॉजी के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस डायरेक्ट लिंक से फटाफट डाउनलोड करें रिजल्ट...

Latest News
DAVV Result 2025: देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी ने जारी किए इन कोर्स के नतीजे, dauniv.ac.in पर ऐसे करें चेक

DAVV Result 2025

Add DNA as a Preferred Source

DAVV Result 2025: देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी ने एमपीएड, बी कॉम एलएलबी, बीपीएड और एमएससी सीड टेक्नोलॉजी के नतीजे जारी कर दिए हैं. इससे पहले यूनिवर्सिटी  बीए, एमएससी, एमबीए, बीएससी, एमएससी, बीडीएस और  कई दूसरी परीक्षाओं के नतीजे भी जारी कर चुका है. जिन कैंडिडेट्स ने भी इन परीक्षाओं में हिस्सा लिया है, वे यूनिवर्सिटी के ऑफिशियल वेबसाइट dauniv.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.

DAVV Result 2025 कैसे करें चेक?

स्टूडेंट्स देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के कई कोर्स के नतीजों को डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
स्टेप 1: यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट dauniv.ac.in पर जाएं
स्टेप 2: मेनू बार पर दिए गए 'Result' सेक्शन पर क्लिक करें.
स्टेप 3: दी गई लिस्ट में से पाठ्यक्रम चुनें और 'मार्क लिस्ट' पर क्लिक करें.
स्टेप 4: सत्र, स्थिति और परीक्षा का नाम चुनें और रोल नंबर एंटर करें.
स्टेप 5: अपने रिजल्ट को चेक करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंटआउट लेना न भूलें.

DAVV Result 2025 चेक करने का डायरेक्ट लिंक

देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के बारे में

मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी (डीएवीवी) को पहले इंदौर यूनिवर्सिटी के नाम से जाना जाता था. इस यूनिवर्सिटी को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से मान्यता हासिल है. इस यूनिवर्सिटी की स्थापना साल 1964 में मध्य प्रदेश विधान सभा के एक अधिनियम द्वारा की गई थी.

यह यूनिवर्सिटी कई कोर्स में डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, पोस्टग्रेजुएशन, ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग और डॉक्टरेट प्रोग्राम करवाता है. छात्रों, कर्मचारियों और संकाय सदस्यों के लिए डीएवीवी में आधुनिक और उन्नत सुविधाएं उपलब्ध हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement