एजुकेशन
CUET UG Result 2025 Declared Date: एनटीए ने 1 जुलाई को सीयूईटी यूजी की फाइनल आंसर की जारी कर दी थी. उम्मीदवारों को 20 जून तक अपनी आपत्तियां दर्ज करने का समय दिया गया था.
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG 2025) के रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. एनटीए ने बुधवार को नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा कि सीयूईटी यूजी का परिणाम 4 जुलाई को घोषित किया जाएगा. छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर देख सकेंगे.
एनटीए ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट किया, 'सीयूईटी (यूजी)-2025 का परिणाम 4 जुलाई 2025 को घोषित किया जाएगा.' इससे पहले एनटीए ने 1 जुलाई को सीयूईटी यूजी की फाइनल आंसर की जारी कर दी थी. 17 जून 2025 को प्रोविजनल आंसर जारी की गई थी. उम्मीदवारों को 20 जून तक अपनी आपत्ति दर्ज करने के लिए कहा गया था.
परीक्षा के कुछ सवालों की आपत्तियों पर विचार करते हुए एनटीए ने सीयूईटी यूजी 2025 से 27 सवालों को ड्रॉप यानी हटा दिया था. एनटीए की ओर से कहा गया कि बोनस नंबर देने की पॉलिसी के तहत ड्रॉप किए 27 सवालों को हल करने वाले छात्रों को बोनस नंबर दिए जाएंगे.
किन यूनिवर्सिटी में मिलता है एडमिशन
बता दें कि सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन 13 मई 2025 से 3 जून 2025 तक किया गया था. CUET परीक्षा में प्राप्त रैंक के आधार पर छात्रों को देशभर की सेंट्रल यूनिवर्सिटी, स्टेट यूनिवर्सिटी, डीम्ड यूनिवर्सिटी और प्राइवेट यूनिवर्सिटीज में ग्रेजुएशन में एडमिशन मिलेगा. जिस छात्र की रैंक अच्छी होगी, उसको अच्छी यूनिवर्सिटी और कॉलेज में एडमिशन का मौका मिलेगा. देश के 200 से ज्यादा शिक्षण संस्थान अंडर ग्रेजुएशन (स्नातक) कोर्स में एडमिशन सीयूईटी के आधार पर लेते हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.