एजुकेशन
CUET UG Result 2025: जिन स्टूडेंट्स ने इस साल CUET UG की परीक्षा दी थी, वे बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, जानें पिछले 3 साल में कब-कब जारी हुआ था रिजल्ट...
CUET UG Result 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कभी भी सीयूईटी यूजी का रिजल्ट जारी कर सकता है. एनटीए ने 17 जून को इसकी प्रोविजनल आंसर की जारी की थी और इसके लिए आपत्ति उठाने के लिए 20 जून तक की समयसीमा दी गई थी. अब CUET UG की प्रक्रिया अगले चरण में चली गई है जिसमें एजेंसी फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी करेगी. हालांकि अभी तक एजेंसी ने CUET UG का रिजल्ट जारी करने की कोई ऑफिशियल तारीख की घोषणा नहीं की है.
यह एंट्रेंस एग्जाम भारत भर में केंद्रीय, राज्य और भाग लेने वाले यूनिवर्सिटी द्वारा पेश किए जाने वाले विभिन्न स्नातक प्रोग्राम में एडमिशन के लिए एक एंट्री गेट है. जिन उम्मीदवारों ने इस साल सीयूईटी यूजी का एग्जाम दिया था, वे बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में हम आपको बताएंगे कि पिछले कुछ साल में इस एंट्रेंस एग्जाम के नतीजे कब जारी किए गए थे.
यह भी पढ़ें- CUET UG 2025: NTA ने सीयूईटी यूजी के लिए खोली करेक्शन विंडो, जानें क्या-क्या कर सकते हैं बदलाव
-साल 2024 में सीयूईटी यूजी की परीक्षाएं 15 मई से 29 मई तक आयोजित की गई थीं और इसका रिजल्ट 30 जुलाई को जारी किया गया था.
-साल 2023 में सीयूईटी यूजी की परीक्षाएं 21 मई से 3 जून तक आयोजित की गई थीं और इसका रिजल्ट 15 जुलाई को जारी किया गया था.
-साल 2022 में सीयूईटी यूजी की परीक्षाएं 15 जुलाई से 20 अगस्त तक आयोजित की गई थीं और इसका रिजल्ट 15 सितंबर को जारी किया गया था.
एनटीए सभी ऑब्जेक्शन की समीक्षा करेगा और फाइनल आंसर की को उम्मीदवारों को मानना जरूरी होगा. फाइनल CUET UG का रिजल्ट वैध आपत्तियों के मूल्यांकन के बाद संशोधित कुंजी पर आधारित होगा. इस साल CUET UG परीक्षा पैटर्न में संशोधन किया गया था. परीक्षा अवधि, परीक्षा के तरीके और विषयों की संख्या में बदलाव किए गए थे. यह परीक्षा तीन खंडों के साथ CBT मोड में आयोजित की गई थी.
यह भी पढ़ें- CUET UG 2025: 8 मई से शुरू होगा सीयूईटी यूजी का एग्जाम, इन 5 टिप्स से बेहतरीन हो जाएगी आपकी तैयारी
यूनिवर्सिटी में एडमिशन पाने के लिए आवेदक CSAS पोर्टल admission.uod.ac.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इस साल डीयू के यूजी एडमिशन 2025 राउंड के तहत 71,624 यूजी सीटें (सामान्य और आरक्षित) प्रस्तावित हैं.
CSAS पोर्टल में दो चरण होंगे और पहले चरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जबकि दूसरा चरण NTA के CUET UG 2025 रिजल्ट घोषित करने के बाद शुरू होगा.
CUET UG 2024 में 14.9 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया, जिससे यह देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक बन गई. यह परीक्षा भारत के बाहर के 26 शहरों सहित 379 शहरों में आयोजित की गई थी जो परीक्षा के पैमाने और इसमें कॉम्पिटीशन को उजागर करती है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.