Advertisement

DU CSAS UG 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी आज लॉन्च कर रहा CSAS पोर्टल, जानें कैसे ले पाएंगे अपने पसंदीदा कोर्स में एडमिशन

डीयू आज CSAS पोर्टल लॉन्च कर रहा है जिससे दिल्ली यूनिवर्सिटी और उसके कॉलेजों में एडमिशन पाने के इच्छुक स्टूडेंट्स काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे. जानें सारी डिटेल्स...

Latest News
DU CSAS UG 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी आज लॉन्च कर रहा CSAS पोर्टल, जानें कैसे ले पाएंगे अपने पसंदीदा कोर्स में एडमिशन

DU CSAS UG 2025

Add DNA as a Preferred Source

DU CSAS UG 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी आज यानी 17 जून को ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) पोर्टल लॉन्च करेगा. डीयू ने बताया कि कुलपति योगेश सिंह इसकी अध्यक्षता करेंगे. एडमिशन के पहले चरण में डीयू के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों को CSAS पोर्टल के माध्यम से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के तहत काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा. सीयूईटी के नतीजे जून के आखिरी सप्ताह में आने की उम्मीद है जिसके बाद सीट आवंटन किए जाने की संभावना है.

यह भी पढ़ें- किस शहर को कहा जाता है Rose Garden of India? रंग-बिरंगे गुलाबों से भरी है यह City

CUET UG के मार्क्स के आधार पर मिलेगा एडमिशन

इस साल सभी अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन सीयूईटी यूजी 2025 के स्कोर को आधार पर होगा. शुरुआती चरण में आवेदकों को अपने पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स, कैटिगरी, ईडब्ल्यूएस या पीडब्ल्यूडी सर्टिफिकेट जैसे डॉक्यूमेंट अपलोड करके अपना सीयूईटी स्कोर वेरिफाई करना होगा. इसके बाद आप डीयू के ऑफिशियल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे जो आपके प्रोफाइल से ऑटोमेटिक लिंक हो जाएगा.

एडमिशन से जुड़ी दिक्कत के लिए इस हेल्पलाइन से करें संपर्क

इस चरण के दौरान स्टूडेंट्स की सहायता के लिए डीयू ने एक समर्पित हेल्पलाइन भी शुरू की है. किसी भी तरह की दिक्कत होने पर आप ug@admission.du.ac.in पर ईमेल के माध्यम से या 011-27666073 पर कॉल करके संपर्क कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- संजय गांधी से लेकर CDS बिपिन रावत तक, प्लेन क्रैश में जान गंवा चुकी हैं भारत की ये हस्तियां

डीयू दो स्टेप में एडमिशन प्रोसेस करेगा. पहले स्टेप में उम्मीदवारों को अपने पर्सनल डिटेल्स, 12वीं कक्षा के मार्क्स और CUET (UG) एप्लीकेशन नंबर जमा करने होंगे. दूसरा स्टेप CUET UG रिजल्ट के बाद शुरू होगा, जिसकी जुलाई के पहले हफ्ते में जारी होने की संभावना है. इसमें स्टूडेंट्स को कोर्स और कॉलेजों के लिए अपनी प्राथमिकताएं बतानी होंगी.

यूनिवर्सिटी ने कहा कि रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार अपने पसंदीदा कोर्स और कॉलेज का चुनाव कर सकते हैं, जिसके बाद सीटें आवंटित की जाएंगी. सीएसएएस के तहत डीयू 69 कॉलेजों और विभागों में 79 ग्रेजुएट कोर्स और 183 बीए कोर्स कॉम्बिनेशन में लगभग 71,000 सीटों की पेशकश कर रहा है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement