एजुकेशन
NTA CUET UG Result 2025: CUET 2025 की परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी गई है. यहां से छात्र सीधे चेक कर सकते है.
NTA CUET UG Result 2025: CUET 2025 की परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है. क्योंकि एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंशी ने CUET 2025 की परीक्षा का रिजल्ट की घोषणा कर दी है. सीयूईटी यूजी 2025 का आयोजन 13 मई से 3 जून तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में किया गया था. इस परीक्षा का उद्देश्य भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों द्वारा प्रस्तावित स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रदान करना था.
दो पालियों में पेपर
इस साल 13 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी. ये बार ये परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी. आपको बता दें कि सीयूईटी के स्कोर के जरिए आपको भार में 250 से अधिक यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिलेगा। नीचे दिए गएलिंक पर क्लिक करके आप नतीजे चेक कर सकेंगे -CUET UG Result link
सेलेक्शन प्रोसेस
सेलेक्शन प्रोसेस और एडमिशन प्रोसेस एडमिशन क्राइटेरिया, पात्रता, मेरिट सूची में रैंक, मेडिकल फिटनेस, मूल दस्तावेजों का वेरिफिकेशन और विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित ऐसे अन्य क्राइटेरिया को पूरा करने पर ही मिलेगा. स बार सीयूईटी यूजी प्रवेश परीक्षा (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, अंडरग्रेजुएट ) से डीयू, जेएनयू, बीएचयू, जामिया, एएमयू, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी जैसे तमाम केंद्रीय विश्वविद्यालयों समेत देश की विभिन्न 300 से ज्यादा यूनिवर्सिटीज के अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन मिलेगा.
कैसे करें चेक
रिजल्ट चेक करने के लिए आपको ऑफीशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाना होगा. CUET UG 2025 रिजल्ट पर क्लिक करना होगा. अब यहां आपको लॉग इन करना होगा. लॉग इन के लिए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर जन्म तिथि (पासवर्ड) डालना होगा. इतना समबिट करने के बाद आपके सामने रिजल्ट ऑपन हो जाएगा. यहां से आप प्रिंट भी निकाल सकते हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.