एजुकेशन
NTA कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट 2025 (CUET UG 2025) के लिए जल्द ही सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर सकता है. जानें इसे कैसे डाउनलोड कर पाएंगे...
CUET UG 2025 City Intimation Slip: NTA कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट 2025 (CUET UG 2025) के लिए जल्द ही सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर सकता है. जो उम्मीदवार इस साल सीयूईटी यूजी की परीक्षा देने वाले हैं वे सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट exam.nta.ac.in पर जाकर इसे चेक और डाउनलोड कर सकेंगे. CUET UG 2025 परीक्षाएं देश भर में कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में 08 मई से 01 जून 2025 तक आयोजित की जाएंगी.
यह भी पढ़ें- पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले विनय नरवाल की तरह कैसे बन सकते हैं Indian Navy में लेफ्टिनेंट, जानिए
स्टेप 1. NTA CUET की ऑफिशियल वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-UG पर जाएं.
स्टेप 2. होमपेज पर मौजूद CUET UG 2025 Exam City Slip के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3. अगले पेज पर जरूरी डिटेल्स भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें.
स्टेप 4. CUET UG 2025 का सिटी स्लिप आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा.
स्टेप 5. भविष्य में इस्तेमाल के लिए अपने सिटी स्लिप की एक प्रति सहेजें और प्रिंट करें.
यह भी पढ़ें- पहलगाम से कितना दूर है IAS अतहर आमिर खान का घर? खूबसूरत है नदियों-जंगलों के बीच बर्फीली घाटियों का नजारा
2025-26 सेशन के लिए भारत के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों और इस परीक्षा में भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों के ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2025) देश भर में 13 माध्यमों में आयोजित किया जाएगा. सीयूईटी यूजी की परीक्षा कुल 37 सब्जेक्ट के लिए आयोजित होगी जिसमें 13 लैंग्वेज, 23 डोमेन-स्पेसिफिक सब्जेक्ट और एक जनरल एबिलिटी टेस्ट शामिल है. उम्मीदवार लैंग्वेज और जनरल एबिलिटी टेस्ट सहित अधिकतम पांच विषय चुन सकते हैं.
यह भी पढ़ें- ऑटो वाले के बेटे ने बढ़िया स्कोर से पास किया NEET, बिना नोट्स बनाए की थी पढ़ाई, अब यहां से कर रहे MBBS
एडमिट कार्ड जारी करने से पहले एनटीए एक सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करता है जिससे उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्र के स्थान के बारे में पता चलता है. परीक्षा के दिन इस स्लिप की जरूरत नहीं होती. किसी भी सहायता के लिए उम्मीदवार एनटीए हेल्पलाइन 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.