एजुकेशन
CUET PG 2025 Result: इस साल सीयूईटी पीजी के लिए 6 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. जिनमें से 5,23,032 अभ्यर्थी ही परीक्षा में उपस्थित हुए थे.
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा का रिजल्ट (CUET PG 2025 Result) बुधवार देर शाम जारी कर दिया है. 4 लाख से ज्यादा छात्र CUET Result का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. यह पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सों में एडमिशन के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट है. जिसमें अच्छा स्कोर करने वाले छात्रों को टॉप यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लेने का मौका मिलेगा.
छात्र अपना स्कोरकार्ड एनटी की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-PG/ पर देख सकते हैं. यहीं से कैंडिडेट्स अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं. इससे पहले एनटीए ने सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा की फाइनल आंसर-की (CUET PG Final Answer Key 2025) जारी की थी. इसके एक दिन बाद रिजल्ट भी घोषित कर दिया.
CUET पीजी परीक्षा 13 मार्च से 1 अप्रैल 2025 के बीच हुई थी. यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड थी. सीयूईटी पीजी 2025 में सफल होने वाले छात्र देश की केंद्रीय, राज्य, प्राइवेट, डीम्ड समेत ज्यादातर यूनिवर्सिटी में एडमिशन के पात्र माने जाएंगे.
कितने छात्रों ने कराया था रजिस्ट्रेशन
इस साल सीयूईटी पीजी के लिए 6 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. जिनमें से 5,23,032 अभ्यर्थी ही परीक्षा में उपस्थित हुए थे. 157 विषयों को लिए फॉर्म अप्लाई किया गया था. इस परीक्षा से कुल 191 यूनिवर्सिटी में प्रवेश लिया जा सकेगा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.