Advertisement

CTET Result 2024: सीटेट दिसंबर 2024 का रिजल्ट जारी, ctet.nic.in से यूं करें चेक

CBSE ने दिसंबर 2024 सत्र के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के नतीजे जारी कर दिए हैं. ctet.nic.in के इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें रिजल्ट

Latest News
CTET Result 2024: सीटेट दिसंबर 2024 का रिजल्ट जारी, ctet.nic.in से यूं करें चेक

CTET Result 2024

Add DNA as a Preferred Source

CTET Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने दिसंबर 2024 सत्र के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के नतीजे जारी कर दिए हैं. सीटेट के नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in से चेक और डाउनलोड किए जा सकते हैं. हालांकि सीबीएसई ने फाइनल आंसर की अभी जारी नहीं की है. सीटीईटी दिसंबर 2024 की परीक्षा 14 और 15 दिसंबर को आयोजित की गई थी. अनंतिम उत्तर कुंजी 1 जनवरी को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 5 जनवरी तक उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने का प्रावधान था.

यह भी पढ़ें- CTET Result 2024 जारी होने के बाद कैसे चेक करें स्कोर? जानें

CTET Result 2024 कैसे डाउनलोड करें
चरण 1: CTET 2024 परिणाम देखने के लिए आधिकारिक CTET परीक्षा वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
चरण 2: फिर होमपेज पर सीटेट रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
चरण 3: नई विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और 'सबमिट' पर क्लिक करें.
चरण 4: जब आपका रिजल्ट सामने आ जाए तो उसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट कर लें.

यहां क्लिक कर चेक करें रिजल्ट

CTET की परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के प्रयासों की संख्या की कोई सीमा नहीं है. अगर कोई उम्मीदवार CTET परीक्षा में अपने अंकों में सुधार करना चाहता है तो वह तब तक अपनी इच्छानुसार फिर से परीक्षा दे सकता है, जब तक कि वह पात्र न हो जाए. CTET परीक्षा पास करने वालों को पात्रता प्रमाणपत्र मिलेगा. परिणामों का कोई पुनर्मूल्यांकन/पुनः जांच नहीं होगी. CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर एक बयान में कहा गया है कि इस संबंध में कोई पत्राचार भी नहीं किया जाएगा.

CTET परीक्षा पास करने से उम्मीदवार केंद्र सरकार की टीचर की नौकरियों के लिए आवेदन करने के योग्य हो जाते हैं. ऐसे उम्मीदवार KVS, NVS, सेना जैसे स्कूलों में आवेदन कर सकते हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर पाने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement