Advertisement

CTET Result 2023 Out: सीबीएसई सीटीईटी का रिजल्ट घोषित, पास हुए 9.6 लाख कैंडिडेट्स, जानिए कैसे देखें रिजल्ट

CTET Result 2023: सीबीएसई ने सीटेट के नतीजे घोषित कर दिए हैं. आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

CTET Result 2023 Out: सीबीएसई सीटीईटी का रिजल्ट घोषित, पास हुए 9.6 लाख कैंडिडेट्स, जानिए कैसे देखें रिजल्ट

CTET Results 2023 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सीबीएसई ने सीटैट के रिजल्ट कुछ देर पहले ही जारी किए हैं. जानकारी के मुताबिक आयोग ने रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. बता दें कि इस रिजल्ट का कैंडिडेट्स लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और आखिरकार रिजल्ट 3 मार्च को जारी कर दिया गया है. 

कितने कैंडिडेट्स हुए पास

गौरतलब है कि सीबीएसई द्वारा सीटेट की परीक्षा 28 दिसंबर से 7 फरवरी तक हुई थी. इस साल पेपर I के लिए कुल 17,04,282  और पेपर II के लिए 15,39464 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. जानकारी के मुताबिक पेपर I के लिए कुल 14,22,959 उम्मीदवार और पेपर II के लिए 12,76,071 उम्मीदवार एग्जाम देने आए थे. अब रिजल्ट घोषित होने के बाद इनमें से 5,79,844 उम्मीदवारों ने पेपर I और 3,76,025 उम्मीदवारों ने पेपर II क्वालिफाई कर लिया है.

UPSC एग्जाम के लिए कब मिलेगा Admit Card, यहां जानिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सही तरीका  

कैसे चेक करें रिजल्ट

अगर आप अपना CTET Results 2023 का स्कोरकार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं तो आपको इस प्रक्रिया का पालन करना होगा. 

  • सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
  • यहां होम पेज पर दिखाई दे रहे रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें. ऐसे स्कोरकार्ड आपके स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • उम्मीदवार स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा आप इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं. 

MPSC State Service Exam 2023: महाराष्‍ट्र स्‍टेट सर्विस एग्‍जाम नोटिफिकेशन जारी, यहां करें चेक

बता कें कि आप यह रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in की मदद से भी चेक कर सकते हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement