Advertisement

CSIR NET 2024: CSIR UGC NET का रिजल्ट और कट-ऑफ जारी, csirnet.nta.ac.in से यूं करें डाउनलोड

NTA ने CSIR UGC NET 2024 का रिजल्ट और कट-ऑफ नंबर जारी कर दिया है. आप इस डायरेक्ट लिंक से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं...

Latest News
CSIR NET 2024: CSIR UGC NET का रिजल्ट और कट-ऑफ जारी, csirnet.nta.ac.in से यूं करें डाउनलोड

CSIR UGC NET 2024 (सांकेतिक तस्वीर)

Add DNA as a Preferred Source

CSIR NET 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने संयुक्त CSIR UGC NET 2024 का रिजल्ट और कट-ऑफ नंबर जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने काउंसिल फॉर साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च- यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन की परीक्षा दी थी, वे csirhrdg.res.in पर CSIR UGC NET परिणाम 2024 को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- IITian जिन्होंने UPSC की तैयारी के लिए छोड़ दी 1 करोड़ सैलरी वाली नौकरी, जानें Kanishak Kataria की सक्सेस स्टोरी

ऑफिशियल नोटिफिकेशन में क्या कहा गया
ऑफिशियल नोटिफिकेशन में कहा गया, 'जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर नीचे दिए गए हैं, उन्होंने सीएसआईआर जेआरएफ योजना के तहत जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए परीक्षा पास की है. वे उम्मीदवार यूजीसी द्वारा निर्धारित न्यूनतम पात्रता मानदंडों के अंतर्गत असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए भी पात्र हैं.'

यह भी पढ़ें-  कौन हैं वह टीचर जिन्होंने टीना डाबी-इशिता किशोर को बनाया UPSC Topper?

नोटिफिकेशन के मुताबिक पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन के लिए कैटेगरी-2 और कैटेगरी-3 के उम्मीदवारों द्वारा संयुक्त CSIR-UGC NET जून 2024 में प्राप्त अंक परिणाम घोषणा की तारीख से एक साल के लिए मान्य होंगे. रिजल्ट में उम्मीदवारों को नंबर के साथ पर्सेंट फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसका इस्तेमाल  पीएचडी प्रवेश के लिए किया जा सकता है. 

यहां क्लिक कर चेक करें रिजल्ट
यहां क्लिक कर चेक करें कटऑफ मार्क्स

कैटेगरी-2 और कैटेगरी-3 के तहत पास होने वाले उम्मीदवारों के लिए नेट स्कोर का 70 प्रतिशत वेटेज होगा, बाकी 30 प्रतिशत संबंधित विश्वविद्यालय या उच्च शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित साक्षात्कार या मौखिक परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर होगा. अंतिम प्रवेश नेट स्कोर और साक्षात्कार/मौखिक परीक्षा के प्रदर्शन की संयुक्त योग्यता के आधार पर निर्धारित किया जाएगा.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement