Advertisement

CSBC बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी, 19,681 ने पार किया लिखित परीक्षा का पड़ाव, जानें अब आगे क्या होगा

CSBC ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. कुल 19,681 उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के आगे के चरणों के लिए सिलेक्ट हुए हैं, जानें डिटेल्स...

Latest News
CSBC बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी, 19,681 ने पार किया लिखित परीक्षा का पड़ाव, जानें अब आगे क्या होगा

CSBC ने जारी किया बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का रिजल्ट. (Image Credit: Official Website Screengrab)

Add DNA as a Preferred Source

CSBC Bihar Police Constable Result 2026: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC), बिहार ने मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलंत दस्ता सिपाही के 4236 पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. जो उम्मीदवार इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे सीएसबीसी की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

इससे पहले भर्ती के लिए 4128 पदों का ऐलान किया गया था, लेकिन बाद में मद्य निषेध के 94 पद और वार्डन के 14 पदों को भी इसमें जोड़ा गया. अब बिहार पुलिस की रिवाइज्ड वैकेंसी में 1,697 मद्य निषेध पद, 2,431 वार्डन पद, 108 मोबाइल स्क्वॉयड कांस्टेबल के पद शामिल हैं. 

CSBC Bihar Police Constable Result 2026: 5,34,735 उम्मीदवारों ने दी थी लिखित परीक्षा

इस भर्ती परीक्षा के लिए 11,43,855 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था. स्क्रूटनी और कुछ आवेदनों को कैंसिल करने के बाद 11,04,473 आवेदन को वैध पाया गया. बिहार पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा दो शिफ्ट में 14 जून 2026 और 17 जून 2026 को बिहार के 38 जिलों के 544 एग्जाम सेंटर में आयोजित की गई थी. वैध आवेदकों में से 5,34,735 उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे. परीक्षा के दौरान 80 उम्मीदवारों को दुर्व्यवहार और अनुशासनहीनता की वजह से अयोग्य घोषित किया गया और 5,34,669 वैध उम्मीदवारों की आंसर शीट का मूल्यांकन हुआ. 

भर्ती नियमों के मुताबिक, उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में कम से कम 30 फीसदी मार्क्स लाने जरूरी हैं. बोर्ड के मुताबिक, मौजूदा वैकेंसी से पांच गुना ज्यादा उम्मीदवारों को फिजिकल एफिसिएंशी टेस्ट और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट करने की बात कही गई थी. बोर्ड ने बताया है कि जो सीटें एक्स-सर्विसमैन और होमगार्ड के लिए आरक्षित थीं, उनके लिए पर्याप्त योग्य उम्मीदवार नहीं मिले हैं. लागू नियमों के मुताबिक, बची हुई सीटें नॉन होमगार्ड कैंडिडेट्स के माध्यम से भरी जाएंगी. 

CSBC Bihar Police Constable Result 2026: 19,681 उम्मीदवारों ने क्वॉलिफाई की लिखित परीक्षा

चयन प्रक्रिया में 19,681 कैंडिडेट्स PET और PST के लिए क्वॉलिफाइड घोषित किए गए हैं. जिन उम्मीदवारों ने कटऑफ के बराबर या उससे ज्यादा मार्क्स हासिल किए हैं, उन्हें शॉर्टलिस्ट किया गया है. जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा पास की है उन्हें अब शारीरिक परीक्षा से गुजरना होगा. इस चरण में दौड़, ऊंची कूट, शॉट पुट और शारीरिक माप शामिल है. 

सीएसबीसी ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर के साथ परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. उम्मीदवार अपने रोल नंबर की मदद से चेक कर सकते हैं कि वे PET और PST चरण के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं या नहीं. 

यहां क्लिक करके चेक करें बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का रिजल्ट

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement