Advertisement

COMEDK 2025 एग्जाम इन 12 शहरों में हुआ स्थगित, जल्द जारी होंगी नई तारीखें

COMEDK अंडर ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा 2025 को ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत सरकार के निर्देशों की मुताबिक कई शहरों में स्थगित कर दिया गया है. जानें इस लिस्ट में कहीं आपका शहर भी तो नहीं है शामिल...

Latest News
COMEDK 2025 एग्जाम इन 12 शहरों में हुआ स्थगित, जल्द जारी होंगी नई तारीखें

CSIR UGC NET 2025 June (सांकेतिक तस्वीर)

Add DNA as a Preferred Source

COMEDK 2025: अगर आप आज यानी 10 मई को COMEDK की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो आपके लिए अहम अपडेट है. COMEDK अंडर ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा 2025 को ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत सरकार के निर्देशों की मुताबिक कई शहरों में स्थगित कर दिया गया है. इस एग्जाम को 22 शहरों में पोस्टपोन किया गया है जिसमें गुजरात: जामनगर (टेस्ट सिटी कोड: 26428), जम्मू और कश्मीर: श्रीनगर (14126), जम्मू (7994), पंजाब: लुधियाना (14458), बठिंडा (1686), जालंधर (2288), मोहाली (38190), पटियाला (8756), अमृतसर (8799) और राजस्थान: जोधपुर (16596), बीकानेर (8665), श्रीगंगानगर (28906) शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- भारत पाकिस्तान तनाव के बीच JEE Advanced 2025 Exam कैंसिल? जानें लेटेस्ट अपडेट

लगभग 3000 स्टूडेंट्स का बाद में होगा एग्जाम

इन केन्द्रों पर लगभग 3000 स्टूडेंट्स के एग्जाम देने की उम्मीद थी. ऑफिशियल निर्देशों के अनुसार इन शहरों में एजुकेशनल इंस्टीट्यूट को बंद करने का निर्देश दिया गया है. COMEDK की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इन केंद्रों के लिए परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा. प्रेस रिलीज में कहा गया, 'इन शहरों में परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम देने जाने वाले स्टूडेंट्स को घबराने की ज़रूरत नहीं है. सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे आगे की अपडेट और निर्देशों के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट www.comedk.org और www.unigauge.com देखते रहें.'

यह भी पढ़ें- खुद कभी नहीं दिया एग्जाम लेकिन हर्षिता गोयल-टीना डाबी को बना दिया UPSC टॉपर, जानें कौन हैं यह टीचर

COMEDK एग्जाम में 1.31 लाख स्टूडेंट्स होंगे शामिल

COMEDK के सचिव डॉ. एस कुमार ने कहा, 'हमने सभी स्टूडेंट्स को परीक्षा स्थगित करने के बारे में व्यक्तिगत रूप से सूचित किया है. हमने उन्हें सलाह दी है कि वे घबराएं नहीं और जब भी सरकार अनुमति देगी, हम वैकल्पिक दिन पर परीक्षा आयोजित करेंगे.' बाकी शहरों में उम्मीदवारों की परीक्षा निर्धारित तारीख 10 मई 2025 को उनके एडमिट कार्ड में दिए गए समय स्लॉट/सेशन पर निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक होगी. कर्नाटक के प्राइवेट कॉलेजों और चुनिंदा अखिल भारतीय सदस्य विश्वविद्यालयों में इंजीनियरिंग कार्यक्रमों के लिए शनिवार को कॉमेड-के (कर्नाटक के मेडिकल, डेंटल और इंजीनियरिंग कॉलेजों का संघ) की प्रवेश परीक्षा में लगभग 1.31 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें- इस बोर्डिंग स्कूल से पढ़े हैं सलमान खान, राजा-महाराजाओं के लिए हुआ था निर्माण, जानें फीस

हालांकि पहले यह परीक्षा मई में दूसरे रविवार को आयोजित की जाती रही है लेकिन एक दूसरी परीक्षा के साथ टकराव के कारण इसे शनिवार को कर दिया गया. किसी भी शंका के समाधान के लिए उम्मीदवार COMEDK हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं.

टेलीफ़ोन: 080-46671060
ईमेल: studenthelpdesk@comedk.org

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement