Advertisement

CUSAT CAT 2025 Results: कोचीन यूनिवर्सिटी ने जारी किए कैट के नतीजे, results.cusat.ac.in पर ऐसे करें चेक

CUSAT ने कॉमन एडमिशन टेस्ट 2025 के नतीजे जारी कर दिए हैं. results.cusat.ac.in और admissions.cusat.ac.in पर जाकर कैसे डाउनलोड कर पाएंगे नतीजे...

Latest News
CUSAT CAT 2025 Results: कोचीन यूनिवर्सिटी ने जारी किए कैट के नतीजे, results.cusat.ac.in पर ऐसे करें चेक

CUSAT CAT 2025 Results

Add DNA as a Preferred Source

CUSAT CAT 2025 Results: कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (CUSAT) ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2025 के नतीजे जारी कर दिए हैं. कुलपति डॉ. जुनैद बुशिरी ने आधिकारिक तौर पर नतीजे की घोषणा की. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट results.cusat.ac.in या admissions.cusat.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. परीक्षा की फाइनल आंसर की 26 मई को जारी की गई थी.

यूनिवर्सिटी की कई ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए CUSAT CAT 2025 का आयोजन 10 से 12 मई के बीच कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में किया गया था. बीटेक, मरीन इंजीनियरिंग और दूसरे कई पोस्ट ग्रेजुएट सब्जेक्ट के कोर्स में एडमिशन पाने के इच्छुक स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे.

CUSAT CAT 2025 का रिजल्ट ऐसे करें चेक

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट admissions.cusat.ac.in पर जाएं.
- CAT 2025 Result Link पर क्लिक करें और अपने क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके लॉग इन करें.
- लॉग इन करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- काउंसलिंग राउंड के लिए एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट करें.

CUSAT CAT 2025 के रिजल्ट जारी होने के बाद योग्य उम्मीदवारों को CUSAT CAT 2025 की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए बुलाया जाएगा. काउंसलिंग की प्रक्रिया जून के अंत में शुरू होने की उम्मीद है. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को CUSAT की ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement