Advertisement

CISF Tradesman Admit Card 2025: सीआईएसएफ ट्रेड्समैन फिजिकल टेस्ट के लिए cisf.gov.in पर एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

CISF ने कांस्टेबल/ट्रेड्समैन भर्ती 2025 के फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. ऑफिशियल वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर आप इस डायरेक्ट लिंक से अपना हॉल टिकट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं...

Latest News
CISF Tradesman Admit Card 2025: सीआईएसएफ ट्रेड्समैन फिजिकल टेस्ट के लिए cisf.gov.in पर एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

CISF Tradesman Admit Card 2025

Add DNA as a Preferred Source

CISF Tradesman Admit Card 2025: CISF ने कांस्टेबल/ट्रेड्समैन भर्ती 2025 के फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कांस्टेबल/ट्रेड्समैन के पद के लिए 1,161 वैकेंसी को भरना है. इन पदों के लिए फिजिकल एफिसिएंसी और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट 26 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी. जो कैंडिडेट्स फिजिकल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. 

उम्मीदवार अपने लॉगइन क्रेडेंशियल यानी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं. उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड के साथ दिए गए उम्मीदवारों के लिए निर्देश को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें और उनका सख्ती से पालन करें. 

यह भी पढ़ें- इंजीनियर पर छाया 30 की उम्र में IAS-PCS बनने का जुनून, एक-दो नहीं पास कीं 7 परीक्षाएं

CISF Tradesman Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- सीआईएसएफ की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर उपलब्ध Login लिंक पर क्लिक करें. अपने अकाउंट तक पहुंचने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड एंटर करें. 
- लॉग इन करने के बाद कांस्टेबल/ट्रेड्समैन भर्ती 2025 के लिए पीईटी/पीएसटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के विकल्प पर क्लिक करें.
- एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी डिटेल्स को ध्यानपूर्वक चेक करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें.

यहां क्लिक कर डाउनलोड करें CISF Tradesman Admit Card 2025

इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी अहम अपडेट को पाने के लिए सीआईएसएफ की ऑफिशियल वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in को लगातार चेक करते रहें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement