Advertisement

CISF में शामिल होकर देशसेवा का मौका, 30 अगस्त से भरें फॉर्म

CISF ने कांस्टेबल के पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मंगाए हैं. यहां जानें सारे डिटेल्स...

Latest News
CISF में शामिल होकर देशसेवा का मौका, 30 अगस्त से भरें फॉर्म

UPSC CISF Notification 2024

Add DNA as a Preferred Source

CISF Recruitment 2024: अगर आपमें देशसेवा का जज्बा है और आप अर्धसैनिक बल का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आपके पास बढ़िया मौका है. CISF यानी सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स ने 1130 कांस्टेबल फायरमैन के पदों के लिए भर्ती निकाली है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 अगस्त से 30 सितंबर के बीच आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- BMC ने क्लर्क के पदों पर निकालीं बंपर भर्तियां, जानें सारी डिटेल्स

कौन कर सकता है आवेदन-
सीआईएसएफ कांस्टेबल फायरमैन के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यताप्राप्त संस्थान से 12वीं पास होना जरूरी है. इसके अलावा उम्मीदवार की आयु 18 से 23 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के मुताबिक छूट का प्रावधान है.

कैसे होगा चयन-
सफल उम्मीदवारों का चयन कई चरणों को पार करके होगा. जिसमें फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल स्टेंडर्ड्स टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, लिखित परीक्षा और मेडिकल एग्जाम शामिल है.

यह भी पढ़ें- ITI वालों के लिए रेलवे में नौकरी पाने का शानदार मौका, इस डेट तक भरें फॉर्म 

कितना देना होगा आवेदन शुल्क-
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटिगरी के कैंडिडेट्स को 100 रुपये  देना होगा. इसके अलावा एससी, एसटी और दिव्यांग कैटिगरी के उम्मीदवार को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा.

यहां क्लिक कर पढ़ें ऑफिशियल नोटिफिकेशन

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले राज्यवार वैकेंसी डिटेल्स और अन्य आवश्यक मानदंडों को समझने के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ लें. परीक्षा की तिथि और एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी.

एजुकेशन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर पाने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement