Advertisement

CISCE Date Sheet 2025: CISCE ने जारी किया 10वीं ICSE और 12वीं ISC बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल, यहां करें चेक

CISCE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है, जानें दोंनो परीक्षाओं में किस तारीख को होगी कौन सी परीक्षा...

Latest News
CISCE Date Sheet 2025: CISCE ने जारी किया 10वीं ICSE और 12वीं ISC बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल, यहां करें चेक

CISCE Date Sheet 2025 (सांकेतिक तस्वीर)

Add DNA as a Preferred Source

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है. कक्षा 10 के लिए आईसीएसई परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी और 30 मार्च 2026 को खत्म होंगी. कक्षा 12 के लिए आईएससी परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होंगी और 6 अप्रैल 2026 को समाप्त होंगी. इस डेट शीट में आईसीएसई के लिए 75 सब्जेक्ट और आईएससी के लिए 50 सब्जेक्ट को शामिल करते हुए परीक्षाओं का पूरा कार्यक्रम दिया गया है.

कब से शुरू होंगी CISCE की परीक्षाएं

आईसीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं 17 फरवरी को इंग्लिश लैंग्वेज- इंग्लिश पेपर 1 से शुरू होंगी इसके बाद 20 फरवरी को इंग्लिश लिटरेचर -इंगलिश पेपर 2 होगा. आईएससी कक्षा 12 की परीक्षाएं 12 फरवरी को साइकोलॉजी से शुरू होंगी. इसके बाद 13 फरवरी को इंग्लिश पेपर 1- इंग्लिश लैंग्वेज की परीक्षा होगी. इस साल लगभग 2.6 लाख उम्मीदवार आईसीएसई (कक्षा 10) परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि लगभग 1.5 लाख अभ्यर्थी आईएससी (कक्षा 12) परीक्षा में शामिल होंगे.

स्टूडेंट्स को बोर्ड परीक्षा में क्वेश्चन पेपर पढ़ने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय दिया जाएगा. उम्मीदवारों को एग्जाम हॉल में 30 मिनट से पहले बैठना होगा. सीआईएससीई कक्षा 10 और कक्षा 12 का रिजल्ट अप्रैल-मई 2026 में घोषित किया जाएगा. रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होने वाले उम्मीदवार रिवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं और सुधार परीक्षा में बैठ सकते हैं.

12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइमटेबल
12वीं बोर्ड

10वीं बोर्ड परीक्षा का टाइमटेबल

10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट

हर साल मई में जारी होने हैं CISCE के रिजल्ट

पिछले सत्रों में 2022 से 2025 तक दोनों कक्षाओं के लिए CISCE बोर्ड परीक्षाएं आमतौर पर फरवरी में शुरू होती थीं और मार्च या अप्रैल तक चलती थीं. उदाहरण के लिए 2025 में ICSE परीक्षाएं 18 फरवरी से 27 मार्च तक चली थीं, जबकि ISC परीक्षाएं 13 फरवरी से 5 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं. रिजल्ट हर साल मई में घोषित किए जाते रहे हैं और स्टूडेंट्स को परीक्षा खत्म होने के कुछ हफ़्तों के भीतर उनके स्कोरकार्ड मिल जाते हैं.

2025 की परीक्षाओं के लिए CISCE ने 30 अप्रैल को ICSE और ISC बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित किया था. ऑफिशियल आंकड़ों के अनुसार ICSE (कक्षा 10) में 99.09 प्रतिशत छात्र पास हुए थे और ISC (कक्षा 12) परीक्षाओं का कुल पास प्रतिशत 99.02 प्रतिशत रहा. बता दें 2024 से CISCE ने कम्पार्टमेंट परीक्षाएं बंद कर दी हैं. इसके बजाय उन्होंने उत्तर पुस्तिकाओं का रिवैल्यूएशन और उन छात्रों के लिए सुधार परीक्षाएं शुरू की हैं जो परीक्षा के उसी वर्ष अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं. CISCE सुधार परीक्षाएं अधिकतम दो विषयों में दी जा सकती हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement