एजुकेशन
UGC NET Cut Off 2025: NTA ने यूजीसी नेट रिजल्ट 2025 का कट ऑफ जारी कर दिया है. इस डायरेक्ट लिंक से फटाफट करें चेक...
UGC NET Cut Off 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट रिजल्ट 2025 का कट ऑफ जारी कर दिया है. यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन NET परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार UGC NET की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर सब्जेक्ट वाइज या कैटिगरी वाइज कट ऑफ चेक कर सकते हैं.
यूजीसी नेट का रिजल्ट 21 जुलाई 2025 को जारी किया गया है और रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ और फाइनल आंसर की भी जारी की गई हैं. इस साल 1019751 उम्मीदवारों ने यूजीसी नेट की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था जिनमें से 752007 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए. कुल उम्मीदवारों में से 446849 महिला उम्मीदवार, 305122 पुरुष उम्मीदवार और 36 ट्रांसजेंडर्स उम्मीदवार थे.
कुल 188,333 उम्मीदवारों ने यूजीसी नेट की परीक्षा पास की है जिनमें से 5269 उम्मीदवार जेआरएफ और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए, 54885 उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी में एडमिशन के लिए और 128179 उम्मीदवार केवल पीएचडी के लिए योग्य हैं.
जो उम्मीदवार यूजीसी नेट रिजल्ट का कटऑफ चेक करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
1. यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं.
2. होम पेज पर उपलब्ध NTA UGC NET Result 2025 कट ऑफ लिंक पर क्लिक करें.
3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार सब्जेक्ट वाइज कैटिगरी वाइज कटऑफ देख सकते हैं.
4. अपने कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
यहां क्लिक करके चेक करें NTA UGC NET Result 2025 Cut off
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट को लगातार चेक करने की सलाह दी जाती है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.