Advertisement

CGBSE Supplementary Result 2024: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं का सप्लीमेंट्री रिजल्ट, यहां करें चेक

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है. आप इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके इसे चेक कर सकते हैं...

Latest News
CGBSE Supplementary Result 2024: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं का सप्लीमेंट्री रिजल्ट, यहां करें चेक

TNPSC group 4 result 2024 (सांकेतिक तस्वीर)

Add DNA as a Preferred Source

CGBSE Supplementary Result 2024: छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने हाईस्कूल की सप्लीमेंट्री एग्जाम के नतीजे जारी कर दिए हैं. जिन स्टूडेंट्स ने छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा दी थी, वे ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. अपना रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने रोल नंबर की जरूरत होगी.

यह भी पढ़ें- CGBSE Supply Result 2024: छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम के नतीजे जारी, यहां करें चेक

कैसे चेक करें CGBSE 10th Supplementary Result 2024
- सबसे पहले छत्तीसगढ़ बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं.
- इसके बाद होमपेज पर जाकर High School 2nd Main/Attempt results के लिंक को ढूंढे.
- यहां अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड को डालने पर आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा.
- अपना सप्लीमेंट्री रिजल्ट डाउनलोड कर लें और अपने पास सुरक्षित रख लें. 

यहां क्लिक करके भी आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं की परीक्षा मार्च में आयोजित की गई थी जिसके लिए 340,220 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था और इसमें से 257,072 स्टूडेंट्स छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में सफल हुए थे. जो स्टूडेंट्स यह परीक्षा पास नहीं हो पाए उन्हें सप्लीमेंट्री एग्जाम में शामिल होने का मौका मिला था. 

एजुकेशन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर पाने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement