एजुकेशन
CCSU Result 2025: मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी ने जून 2025 सत्र के विभिन्न यूजी और पीजी कोर्स ने नतीजे जारी कर दिए हैं. जानें सारी डिटेल्स...
CCSU Result 2025: मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी ने जून 2025 सत्र के विभिन्न यूजी और पीजी कोर्स ने नतीजे जारी कर दिए हैं. रेगुलर और प्राइवेट दोनों ही तरह से पढ़ाई करने वाले उम्मीदवार अब यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट ccsuniversity.ac.in पर जाकर अपना मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ccsuniversity.ac.in पर जाएं.
- होमपेज पर Results या Examination Results के लिंक पर क्लिक करें.
- ड्रॉपडाउन मेन्यू से अपना कोर्स नाम और सेमेस्टर/साल चुनें.
- अब अपना रोलनंबर भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- आपका रिजल्ट आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- अपना मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंटआउट लेना न भूलें.
इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें CCSU Result 2025
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की स्थापना साल 1965 में हुई थी. इसे पहले मेरठ यूनिवर्सिटी के नाम से जाना जाता था. यूनिवर्सिटी का एक अलग इंजीनियरिंग कॉलेज भी है, जो वर्तमान में इंजीनियरिंग कीविभिन्न शाखाओं में बी.टेक. डिग्री तक के पाठ्यक्रम प्रदान करता है. यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर दिए गए एक बयान के अनुसार यूनिवर्सिटी ने 1969 में एमफिल और पीएचडी प्रोग्राम शुरू किए थे इसलिए इसे एमफिल कोर्स शुरू करने वाला देश की पहली यूनिवर्सिटी बनने का गौरव हासिल है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.