Advertisement

CCSU Result 2025: चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी ने जारी किया BBA और BCA का रिजल्ट, ccsuniversity.ac.in पर यूं करें चेक

CCSU Result 2025: मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCSU) ने आज BBA और BCA जून 2025 के सेमेस्टर II और IV के परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं. जानें कैसे चेक करें नतीजे...

Latest News
CCSU Result 2025: चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी ने जारी किया BBA और BCA का रिजल्ट, ccsuniversity.ac.in पर यूं करें चेक

ICAI CA Admit Card 2026

Add DNA as a Preferred Source

CCSU Result 2025: मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCSU) ने आज BBA और BCA जून 2025 के सेमेस्टर II और IV के परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं. जो स्टूडेंट्स इस परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट ccsuniversity.ac.in पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं. इससे पहले यूनिवर्सिटी ने जून 2025 की परीक्षाओं के लिए एलएलबी सेमेस्टर 4, बीएड फाइनल और बीएएलएलबी सेमेस्टर 2, 4, 6 और 8 के परिणाम घोषित किए थे.

CCSU Result 2025: कैसे करें चेक

स्टूडेंट्स अपने सीसीएसयू जून-2025 का रिजल्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए इन आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं- 
 स्टेप 1: CCSU की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.ccsuniversity.ac.in/ पर जाएं.
 स्टेप 2: होमपेज पर Examination या Result सेक्शन में जाएं.
 स्टेप 3: उस पाठ्यक्रम और सेमेस्टर का चयन करें जिसके लिए रिजल्ट घोषित किया गया है (उदाहरण के लिए, बीबीए सेमेस्टर-II जून 2025).
 स्टेप 4: आवश्यक क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर या इनरोलमेंट नंबर दर्ज करें.
 स्टेप 5: अपने रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंटआउट लेना न भूलें.

यहां क्लिक करके चेक करें नतीजे

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट चेक करने की सलाह दी जाती है.

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के बारे में

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की स्थापना साल 1965 में हुई थी. इसे पहले मेरठ यूनिवर्सिटी के नाम से जाना जाता था.  यूनिवर्सिटी का एक अलग इंजीनियरिंग कॉलेज भी है, जो वर्तमान में इंजीनियरिंग कीविभिन्न शाखाओं में बी.टेक. डिग्री तक के पाठ्यक्रम प्रदान करता है. यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर दिए गए एक बयान के अनुसार यूनिवर्सिटी ने 1969 में एमफिल और पीएचडी प्रोग्राम शुरू किए थे इसलिए इसे एमफिल कोर्स शुरू करने वाला देश की पहली यूनिवर्सिटी बनने का गौरव हासिल है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement