Advertisement

CBSE 10th Result 2026: दूसरी बोर्ड परीक्षा में कौन-सा सब्जेक्ट रहा सबसे पॉपुलर? जानें किस दिन आएगा रिजल्ट

CBSE Second Board Exam Result Date 2026: सीबीएसई हाईस्कूल सेकेंड एग्जाम में शामिल हुए स्टूडेंट्स बेसब्री से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. जानें दूसरे एग्जाम में किस सब्जेक्ट की परीक्षा में सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे...

Latest News
CBSE 10th Result 2026: दूसरी बोर्ड परीक्षा में कौन-सा सब्जेक्ट रहा सबसे पॉपुलर? जानें किस दिन आएगा रिजल्ट

CBSE कब जारी करेगा सेकेंड बोर्ड का रिजल्ट? (Image: AI)

Add DNA as a Preferred Source

- CBSE हाईस्कूल स्टूडेंट्स की परफॉर्मेंस सुधारने के लिए आयोजित हुआ था दूसरा बोर्ड
- 15 मई से 21 मई 2026 तक हुई थीं दूसरे बोर्ड की परीक्षाएं
- स्टूडेंट्स बेसब्री से कर रहे सीबीएसई सेकेंड बोर्ड के नतीजों का इंतजार
- 15 अप्रैल को सीबीएसई ने जारी किया था पहले बोर्ड का रिजल्ट


CBSE Second Board Exam Result Date 2026:
CBSE ने साल 2026 से 10वीं बोर्ड के स्टूडेंट्स को अपनी परफॉर्मेंस सुधारने के लिए दोबारा बोर्ड परीक्षा में बैठने का मौका दिया था. जो स्टूडेंट्स इस साल सीबीएसई हाईस्कूल के दूसरे बोर्ड एग्जाम में शामिल हुए थे, वे बेसब्री से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर सवालों की बाढ़ आई हुई है कि आखिर CBSE बोर्ड हाईस्कूल के दूसरे फेज के एग्जाम का रिजल्ट कब जारी करेगा.

CBSE Second Board Exam Result Date 2026: कब हुई थी सेकेंड बोर्ड परीक्षा?

सीबीएसई ने हाईस्कूल की दूसरी बोर्ड परीक्षा 15 मई से 21 मई 2026 तक आयोजित की थी. इसमें अपनी परफॉर्मेंस से असंतुष्ट लगभग 6.8 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. सीबीएसई 10वीं फेज 1 एग्जाम के रिजल्ट टाइमलाइन के आधार पर स्टूडेंट्स जून के चौथे हफ्ते में रिजल्ट जारी होने की उम्मीद जता रहे हैं. हालांकि, अभी तक बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी करने की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. 

यह भी पढ़ें- आखिर कहां थी बायोलॉजी की आंसर शीट? सोशल मीडिया पर वायरल हुई शिकायत तो CBSE ने अब दी स्टूडेंट को कॉपी

CBSE Second Board Exam Result Date 2026: कैसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट?

एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें होमपेज पर जाकर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि एंटर करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपका रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा. स्टूडेंट्स को अपनी मार्कशीट को भविष्य में इस्तेमाल के लिए अपने पास डाउनलोड करके सेव कर लेना चाहिए. 

CBSE Second Board Exam Result Date 2026: कैसे मिलेगी ओरिजनल मार्कशीट?

सीबीएसई ने कंफर्म किया है कि ऑनलाइन मार्कशीट प्रोविजनल है. स्टूडेंट्स को अपनी ओरिजनल मार्कशीट अपने स्कूलों से कलेक्ट करनी होगी. ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा स्टूडेंट्स SMS, IVRS, डिजिलॉकर और उमंग ऐप से भी अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे. 

यह भी पढ़ें- धुंधली आंसर शीट के बाद अब CBSE स्टूडेंट्स का आरोप- 'जो कॉपी दिखाई गई, वह हमारी नहीं है'

CBSE Second Board Exam Result Date 2026: फर्स्ट बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट कब जारी हुआ था?

सीबीएसई, दसवीं बोर्ड फेज 1 के नतीजे 15 अप्रैल 2026 को जारी कर चुका है. सीबीएसई के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक सीबीएसई की हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 24,83,479 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था. इनमें से 24,71,777 स्टूडेंट्स इस परीक्षा में बैठे थे जिसमें से 23,16,008 स्टूडेंट्स ने सीबीएसई बोर्ड से हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी जिससे ओवरऑल पास परसेंट 93.70 फीसदी बना.

CBSE Second Board Exam Result Date 2026: सबसे ज्यादा किस सब्जेक्ट की परीक्षा में बैठे स्टूडेंटस?

स्टूडेंट्स को अपनी परफॉर्मेंस सुधारने का कई मौका देने के लिए सीबीएसई ने साल 2026 से दो बोर्ड परीक्षाएं शुरू की हैं. रिवाइज्ड एग्जाम सिस्टम के तहत जो स्टूडेंट्स अपने नंबरों से खुश नहीं थे और इसमें सुधार करना चाहते थे, उन्हें बोर्ड परीक्षा में बैठने का एक और मौका दिया गया. सीबीएसई 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए स्टूडेंट्स का फेवरेट सब्जेक्ट साइंस रहा जिसमें सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए. इसके बाद मैथ्स और सोशल साइंस का नंबर रहा. हजारों स्टूडेंट्स ने रीजनल और फॉरेन लैंग्वेज को चुना, जबकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टूरिज्म, म्यूजिक और पेटिंग के लिए गिने-चुने स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement