एजुकेशन
सीबीएसई बोर्ड के ऑफिशियल सूत्रों के मुताबिक अगले हफ्ते 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी होने की उम्मीद है. यहां जानें लेटेस्ट अपडेट...
CBSE Result 2025: सीबीएसई बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट अगले हफ्ते आने की उम्मीद है. ऑफिशियल सूत्रों ने यह जानकारी दी है. पिछले साल कक्षा 10 और 12 दोनों के लिए सीबीएसई के नतीजे 13 मई को घोषित किए गए थे. साल 2024 में कक्षा 10 की परीक्षा में कुल 22.39 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. वहीं इस परीक्षा में लगभग 93.6% (20.95 लाख ) स्टूडेंट्स पास हुए थे. साल 2023 की तुलना में 2024 का पास पर्सेंट 0.48 फीसदी की मामूली वृद्धि देखी गई थी और लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था.
यह भी पढ़ें- क्या इस बार अलग तरीके से जारी होगा सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट? जानें लेटेस्ट अपडेट
पिछले साल कक्षा 10 में लगभग 2.12 लाख स्टूडेंटस ने 90% से अधिक अंक हासिल किए थे, जबकि 47,983 स्टूडेंट्स ने 95% से अधिक अंक हासिल किए थे. स्कूलों में जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) और केंद्रीय विद्यालय (केवी) दोनों ने 99.09% पास पर्सेंट दर्ज किया था. वहीं दूसरे सरकारी संस्थानों का पास परसेंट 86.72% और इंडिपेंडेंट इंस्टीट्यूट्स ने 94.54% पास परसेंट दर्ज किया था.
वहीं पिछले साल 12वीं कक्षा में कुल 16.21 लाख स्टूडेंटस परीक्षा में बैठे थे और उनमें से 87.98% पास हुए थे. सीबीएसई के आंकड़ों के अनुसार कुल 1.16 लाख स्टूडेंट्स ने 90% से अधिक अंक हासिल किए और 24,068 स्टूडेंट्स ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए. क्षेत्रों की बात करें तो सीबीएसई के तिरुवनंतपुरम क्षेत्र ने पिछले साल कक्षा 10 (99.75%) और 12 (99.91% उत्तीर्ण प्रतिशत) दोनों में सबसे अधिक पास प्रतिशत दर्ज किया जिसके बाद विजयवाड़ा और चेन्नई का नंबर रहा.
इस साल सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हुई थीं. कक्षा 10 की परीक्षाएं 18 मार्च को खत्म हुईं जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 4 अप्रैल को खत्म हुईं. इस साल भारत और 26 दूसरे देशों में 7842 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 42 लाख स्टूडेंट्स के परीक्षा में बैठने की उम्मीद है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.