Advertisement

CBSE ने दिल्ली और राजस्थान के 27 स्कूलों को जारी किया नोटिस, समझें पूरा मामला

CBSE Notice to 27 Schools: सीबीएसई ने 27 स्कूलों को डमी एडमिशन और दूसरे कानूनों का पालन नहीं करने के मुद्दे पर नोटिस जारी किया है. इसमें राजस्थान और दिल्ली के स्कूल शामिल हैं. 

Latest News
CBSE ने दिल्ली और राजस्थान के 27 स्कूलों को जारी किया नोटिस, समझें पूरा मामला

CBSE ने 27 स्कूलों को जारी किया नोटिस

Add DNA as a Preferred Source

सीबीएसई (CBSE) ने दिल्ली और राजस्थान के 27 स्कूलों को नोटिस जारी किया है. इन स्कूलों को डमी एडमिशन समेत की और प्रावधानों का उल्लंघन करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक सीबीएसई की एक टीम ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया था. इस दौरान 11वीं-12वीं में छात्रों की एडमिशन संख्या असल नंबर से ज्यादा दिखाई गई थी. इसके अलावा, एनरोलमेंट, एटेंडेंस से लेकर कई और प्रावधानों का पालन भी इन स्कूलों में नहीं किया गया था. 

दिल्ली के 22 स्कूलों को जारी किया गया नोटिस
दिल्ली के 22 और अजमेर रीजन के 5 स्कूलों को नियम उल्लंघन के मामले में सीबीएसई ने नोटिस जारी किया गया है. इन सभी स्कूलों को अब छात्रों के एनरोलमेंट और एटेंडेंस को लेकर कारण बताना होगा. सीबीएसई अगर स्कूलों के जवाब से संतुष्ट नहीं होती है, तो आगे और कार्रवाई भी हो सकती है. बता दें कि इस साल की शुरुआत में ही बोर्ड ने 20 स्कूलों की मान्यता स्टूडेंट्स की फर्जी संख्या दिखाने की वजह से रद्द की थी.


यह भी पढ़ें: अंग्रेजों ने भारत के किस शहर से शुरू किया था व्यापार?


सीबीएसई की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि उक्त 27 स्कूलों को कानून उल्लंघन और प्रावधानों के पालन नहीं करने को लेकर नोटिस जारी किया गया है. अगर हम स्कूल प्रशासन की ओर से दिए गए जवाब से संतुष्ट नहीं होते हैं, तो इन पर कानूनी कार्रवाई और नियम के तहत कठोर कदम उठाए जा सकते हैं. बता दें कि संख्या से अधिक छात्रों को एनरोल करने के कई मामले पहले भी दर्ज किए जा चुके हैं. 


यह भी पढ़ें: Introvert हैं तो आपके लिए ही बने हैं ये 6 जॉब्स


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement