एजुकेशन
CBSE Improvement Exam Results 2026: सीबीएसई के दूसरे बोर्ड एग्जाम में बैठे 6.68 लाख से अधिक उम्मीदवार अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, समझें आखिर कैसे 10वीं में मिले नंबर बनाते हैं भविष्य की नींव...
CBSE Improvement Exam Results 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई जल्द ही अपने ऑफिशियल वेबसाइट्स cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर इंप्रूवमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है. सीबीएसई ने बोर्ड की सुधार परीक्षाएं 15 से 21 मई 2026 तक आयोजित की थी. इस परीक्षा के लिए 6.68 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें सिर्फ इंप्रूवमेंट के लिए 5.25 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठे. वहीं, कंपार्टमेंट के लिए 85,285 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी जबकि इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट दोनों के लिए 57,914 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था.
सीबीएसई बोर्ड दूसरे बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट कब जारी करेगा, इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन जून के तीसरे या चौथे हफ्ते में नतीजों के ऐलान की संभावना जताई जा रही है. यह परीक्षा उसी साल स्टूडेंट की परफॉर्मेंस सुधारने का मौका देने के लिए आयोजित की गई थी. एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी का इस्तेमाल करके अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे. ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा स्टूडेंट्स डिजिलॉकर और उमंग ऐप के जरिए भी अपने नतीजे चेक कर पाएंगे.
अपना स्कोरकार्ड चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर जाकर CBSE Class 10 Second Board Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रिजल्ट देखने के लिए सारे डिटेल्स सबमिट करें.
- आपका स्कोरकार्ड आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा. इसे चेक करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें.
सीबीएसई सेकेंड बोर्ड एग्जाम को पास करने के लिए स्टूडेंट्स को हर सब्जेक्ट में कम से कम 33 फीसदी नंबर लाने होंगे. जो स्टूडेंट्स इस आंकड़े को पार कर लेंगे, वे 11वीं में एडमिशन लेने के पात्र होंगे. सीबीएसई ने 15 अप्रैल 2026 को 10वीं के पहले बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी किया था. ऑफिशियल डेटा के मुताबिक, इस एग्जाम के लिए कुल 24,83,479 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिनमें से 24,71,777 स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे. इस परीक्षा में बैठने वालों में से 23,16,008 उम्मीदवार सफल हुए और कुल पास परसेंट 93.70 रहा.
10वीं में मिले नंबर स्टूडेंट्स के भविष्य की नींव तैयार करते हैं. इसी के आधार पर स्ट्रीम का चयन होता है. 11वीं कक्षा में स्टूडेंट साइंस, कॉमर्स या आर्ट्य में से कौन-सा स्ट्रीम चुनेगा, इसका आधार 10वीं के नंबरों से ही तय होता है. इसके अलावा केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों या दूसरे जाने-माने प्राइवेट स्कूलों में 11वीं कक्षा में एडमिशन 10वीं के नंबरों के आधार पर कट-ऑफ के जरिए ही तय होता है.
इतना ही नहीं, 10वीं के शैक्षणिक आधार ही मेडिकल, इंजीनियरिंग और दूसरे नेशनल लेवल के एंट्रेंस एग्जाम की नींव रखता है. वहीं, 10वीं के मेधावी स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप के मौके भी मिलते हैं, जो आगे की पढ़ाई में उनकी आर्थिक मदद करते हैं.