Advertisement

CBSE 10वीं कक्षा के स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, 2026 से साल में दो बार होंगे बोर्ड एग्जाम्स

CBSE Two Board Exams: CBSE ने दसवीं के स्टूडेंट्स को बड़ी खुशखबरी दी है, अब से इस कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित की जाएंगी, जानें सीबीएसई की इस नई योजना में क्या है खास...

Latest News
CBSE 10वीं कक्षा के स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, 2026 से साल में दो बार होंगे बोर्ड एग्जाम्स

MP Board Result 2026 (File Photo)

Add DNA as a Preferred Source

CBSE Class 10 Two Board Exams: CBSE साल 2026 से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव करने जा रहा है. अब स्टूडेंट्स को एक ही शैक्षणिक वर्ष में दो बार बोर्ड परीक्षा देने की अनुमति होगी. सीबीएसई के इस कदम का मकसद स्टूडेंट्स पर परीक्षा के दबाव को कम करना है. इससे स्टूडेंट्स पूरे साल इंतजार किए बिना परीक्षा में अपने परफॉर्मेंस को सुधार सकते हैं. 

नई योजना के तहत हर स्टूडेंट को पहली परीक्षा में शामिल होना होगा. यह परीक्षा फरवरी के मध्य में होने वाली है. जो स्टूडेंट्स अपने मार्क्स में सुधार करना चाहते हैं या जो तीन सब्जेक्ट में फेल हुए हैं, वे मई में होने वाली दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं.  यह फैसला नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2020 की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है. 

CBSE Class 10 Exam 2026 की मुख्य बातें

- सीबीएसई कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं साल 2026 से साल में दो बार आयोजित की जाएंगी. पहली परीक्षा फरवरी में होगी और दूसरी परीक्षा मई में होगी. पहली परीक्षा अनिवार्य होगी और दूसरी वैकल्पिक होगी.

- फरवरी में हुई परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल में जारी किया जाएगा जबकि मई में हुई परीक्षा के नतीजे जून में जारी किए जाएंगे जिससे स्टूडेंट्स को अपने मार्क्स सुधारने का मौका मिलेगा.

- इंटरनल असेसमेंट शैक्षणिक वर्ष के दौरान केवल एक बार आयोजित किया जाएगा जो फरवरी और मई दोनों परीक्षाओं पर लागू होगा.

सीबीएसई ने संकेत दिया है कि भविष्य में कक्षा 12 के लिए भी इसी तरह की प्रणाली पर विचार किया जा सकता है हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement