Advertisement

CBSE Board Exam 2024: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे 10वीं और 12वीं के इतने बच्चे, जानिए डिटेल

CBSE Board Exam: सीबीएसई की ओर से यह भी बताया गया है कि इस साल कितने बच्चे 10वीं और 12वीं के एग्जाम में शामिल हो रहे हैं.

Latest News
CBSE Board Exam 2024: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे 10वीं और 12वीं के इतने बच्चे, जानिए डिटेल
Add DNA as a Preferred Source

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 10वीं और 12वीं क्लास के एग्जाम 15 फरवरी 2024 से शुरू हो गए हैं. सीबीएसई 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से 13 मार्च 2024 तक और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से 2 अप्रैल 2024 तक चलेंगी. बोर्ड परीक्षाएं सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की जा रही हैं. सीबीएसई की ओर से यह भी बताया गया है कि इस साल कितने बच्चे 10वीं और 12वीं के एग्जाम में शामिल हो रहे हैं. 

सीबीएसई ने बताया है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में कुल 38 लाख 83 हजार 710 बच्चे शामिल होंगे. जिसमें से 21 लाख 86 हजार 940 बच्चे हाईस्कूल के और 16 लाख 96 हजार 770 बच्चे इंटरमीडिएट के हैं. सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा 7240 केंद्रों पर और इंटरमीडिएट की परीक्षा 6759 केंद्रों पर होगी. सीबीएसई 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 21.8 लाख बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. जिसमें से नौ लाख 39 हजार छात्राएं और 12.4 लाख छात्र हैं. सीबीएसई 12वीं की परीक्षा के लिए 16 लाख से अधिक बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इसमें से 9 लाख 51 हजार छात्र और 7.4 लाख छात्राएं हैं. यहां पर आपको यह भी बता दें कि सीबीएसई 10वीं की परीक्षा 76 विषयों के लिए होगी. जबकि इंटरमीडिएट में कुल 115 विषयों की परीक्षाएं होंगी.


यह भी पढ़ें- 'शांति बनाए रखें, चर्चा से निकलेगा समाधान', कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा की किसानों से अपील


सीबीएसई ने दिए हैं ऐसे निर्देश 

बीएसई ने परीक्षार्थियों को स्पष्ट रूप ने निर्देशित किया है कि वे 10 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं, ताकि उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश पाने में किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े. बोर्ड ने परीक्षार्थियों से भी अपील की है कि वे ऐसी किसी अनुचित गतिविधियों में शामिल न हो वरना उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ सीबीएसई ने परीक्षार्थियों के लिए साइकलॉजिकल काउसलिंग सेवा की सुविधा मुहैया करा रखी है. जिसका लाभ वे 1800-11-8004 पर 24 घंटे कॉल कर उठा सकते हैं. परीक्षार्थी इस हेल्पलाइन नम्बर पर तनाव के अलावा टाइम मैनेजमेंट पर भी सवाल कर सकते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement