Advertisement

CBSE Date Sheet 2026: 17 फरवरी से हो सकती है बोर्ड परीक्षा, CBSE ने जारी की 10वीं-12वीं की Tentative Datesheet

CBSE Date Sheet 2026: सीबीएसई ने कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की Tentative डेटशीट जारी कर दी गई है. आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं.

Latest News
CBSE Date Sheet 2026: 17 फरवरी से हो सकती है बोर्ड परीक्षा, CBSE ने जारी की 10वीं-12वीं की Tentative Datesheet

CBSE 2026 datesheet

Add DNA as a Preferred Source

CBSE Date Sheet 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई की तरफ से कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की Tentative डेटशीट जारी कर दी गई है. इस सत्र में बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र  अधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर डेटशीट चेक कर सकते हैं. इस Tentative Datesheet के आधार पर परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी. कक्षा 10वीं की परीक्षा 9 मार्च 2026 को और 12वीं की परीक्षा 9 अप्रैल, 2026 को समाप्त होगी.  कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी और दोपहर 1.30 बजे खत्म होगी.

कैसे कर सकते हैं टाइमटेबल डाउनलोड

बोर्ड ने इसके साथ सेकेंड बोर्ड परीक्षा की भी डेटशीट जारी की हैं. कक्षा 10वीं की सेकेंड बोर्ड परीक्षा 15 मई 2026 से शुरू होंगी. अंतिम परीक्षा का आयोजन 1 जून 2025 को किया जाएगा. अगर आप सीबीएसई द्वारा जारी डेटशीट डाउनलोड करना चाहते है तो पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा. इसके बाद आपको Latest @ CBSE सेक्शन में जाना होगा. यहां पर आपको डेटशीट की लिंक पर क्लिक करके डेटशीट देखने को मिल जाएगी और यहीं से आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें-  फेल करने की धमकी, रात में कमरे में बुलाता था कॉलेज का डायरेक्टर बाबा, 17 छात्राओं ने लगाया यौन शोषण का आरोप

समय रहते अच्छे से तैयारी कर सकें बच्चे

बोर्ड ने बताया कि इसका उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और स्कूलों को समय रहते योजना बनाने में मदद करना है. यह कदम विशेष रूप से इस साल इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि 45 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल होंगे. 2026 में लगभग 45 लाख उम्मीदवार 204 विषयों में परीक्षा देंगे. इसमें न केवल भारत के विभिन्न राज्यों से छात्र शामिल होंगे, बल्कि 26 अन्य देशों से भी विद्यार्थी इस परीक्षा में भाग लेंगे. यह CBSE की वैश्विक पहुंच और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी मान्यता को दर्शाता है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement