Advertisement

CBSE 10th Result 2024: 10वीं में भी लड़कियां रहीं अव्वल, 93.60% छात्र हुए सफल

CBSE बोर्ड ने 10वीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं.

Latest News
CBSE 10th Result 2024: 10वीं में भी लड़कियां रहीं अव्वल, 93.60% छात्र हुए सफल

CBSE 10th Result 2024

Add DNA as a Preferred Source

CBSE 10th Result 2024: CBSE बोर्ड ने 10वीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. आप ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं. करीब 47000 स्टूडेंट्स को 10वीं बोर्ड में 95 फीसदी से अधिक अंक हासिल हुए हैं, वहीं 2.12लाख स्टूडेंट्स 90 फीसदी से ज्यादा मार्क्स लाए हैं.

सीबीएसई की 12वीं क्लास की तरह 10वीं में भी लड़कियां, लड़कों से आगे रहीं. लड़कियों ने  लड़कों को 2.04 प्रतिशत अंकों से पीछे छोड़ दिया है. 94.75 फीसदी लड़कियां 10वीं बोर्ड की परीक्षा में सफल हुईं.

इस साल सीबीएसई की दसवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में 1.32 लाख से अधिक छात्र ‘कंपार्टमेंट’ श्रेणी में आए हैं जिसमें पिछले साल की तुलना में मामूली कमी आई है.


यह भी पढ़ें- CBSE 12th Results 2024: बेटियों का जलवा कायम, 24000 से अधिक छात्रों को 95% से अधिक नंबर आए


कैसे चेक करें CBSE 10th Result 2024
- सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट  cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर जाएं.
-  होमपेज पर जाकर Secondary School Examination (Class X) Results 2024 के लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्मतिथि और अपना एडमिट कार्ड आईडी डालकर सबमिट करें.
- आपको अपना CBSE 10th Result 2024 अपनी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा. इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें.


यह भी पढ़ें- अब CBSE स्कूलों के प्राइमरी कक्षाओं में पढ़ाई जाएगी मातृभाषा, समझें पूरा प्लान


बता दें इस साल सीबीएसई की दसवीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 13 मार्च के बीच देशभर में आयोजित की गई थी. 10वीं बोर्ड की परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को कम से कम 33 फीसदी अंक होने जरूरी हैं. इस साल 2024 में करीब 39 लाख स्टूडेंट ने सीबीएसई बोर्ड से 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं दी थीं.

एजुकेशन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर पाने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement