एजुकेशन
ICAI CA 2022 Topper Vaibhav Maheshwari Success Story: सीए फाइनल रिजल्ट के टॉपर्स में राजस्थान के छात्रों का बोलबाला है. जानिए उनके संघर्ष की कहानी.
डीएनए हिंदी: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI 2022) की ओर से नवंबर 2022 में हुए एग्जाम का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. सीए फाइनल के रिजल्ट के टॉपर्स में जयपुर के छात्रों का बोलबाला है. 50 में 7 स्टूडेंट्स इसी शहर के हैं. जयपुर के इन टॉपर्स की कहानी संघर्षपूर्ण है. कुछ छात्रों के पेरेंट्स बेहद कमजोर तबके से आते हैं तो कुछ छात्रों के पेरेंट्स की कहानी कठिनाइयों से भरी है.
सीए इंटरमीडिएट के रिजल्ट में जयपुर के सक्षम जैन ने ऑल इंडिया थर्ड रैंक हासिल की है. उन्होंने बेहद कड़ी मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है. इन टॉपर्स में कई बच्चे ऐसे हैं, जिनके पेरेंट्स की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है.
सीए फाइनल रिजल्ट में ऑल इंडिया 10वीं रैंक हासिल करने वाले वैभव माहेश्वरी भी गरीब परिवार से आते हैं. उनके पिता पिता जयपुर में चाय और कचौरी बेचते हैं. यही उनके परिवार की आमदनी का एक साधन है. इसी दुकान की कमाई से उन्होंने अपने बच्चे को इस काबिल बनाया है.
बिहार: 'रामचरितमानस नफरत फैलाने वाला ग्रंथ', शिक्षा मंत्री के बयान पर हंगामा, किसने क्या कहा
कुछ ऐसी ही कहानी मिताली खंडेलवाल की है. उन्होंने 18वीं रैंक हासिल की है. उनके परिवार में सिर्फ मां ही नौकरीपेशा हैं. कोविड महामारी के दौरान उनकी नौकरी छूट गई. परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था. मुश्किल वक्त में मेहनत करके मिताली ने अपने पिता का मान बढ़ाया है.
जयपुर के छात्रों का रहा बोलबाल
वैभव माहेश्वरी- रैंक 10
मिताली खंडेलवाल- रैंक 18
योगेश लखोटिया- रैंक 20
खुशहाल खंडेलवाल- रैंक 23
निहारिका जैन- रैंक 25
प्रशांत गोयल- रैंक 28
रेयांश जैन- रैंक 37
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.