Advertisement

BTech Admission 2025: भारत के इस टॉप कॉलेज में लगी एडमिशन की होड़, 100 में से 73 JEE Toppers ने किया अप्लाई

JEE के रिजल्ट के बाद टॉप 100 स्टूडेंट में से 73 छात्र ने एक ही कॉलेज में एडमिशन के लिए अप्लाई किया है. यह कॉलेज स्टूडेंट की पहली पसंद बना हुआ है.

Latest News
BTech Admission 2025: भारत के इस टॉप कॉलेज में लगी एडमिशन की होड़, 100 में से 73 JEE Toppers ने किया अप्लाई

Students

Add DNA as a Preferred Source

JEE के रिजल्ट बीते दिनों अनाउंस किए गए थे. इस रिजल्ट के बाद सभी स्टूडेंट अपने एडमिशन की तैयारी में जुट गए हैं. वहीं जोसा काउंसलिंग के दौरान जेईई एडवांस परीक्षा में टॉप करने वाले 100 स्टूडेंट में से 73 छात्रों ने एक ही कॉलेज चुना है, जो कि भारत के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में से एक है. तो चलिए जानते हैं इस बारे में कि आखिर यह कॉलेज कौन है, जो स्टूडेंट्स की पहली पसंद बना हुआ है.

दरअसल, यह कॉलेज आईआईटी बॉम्बे है, जो 100 में से 73 जेईई एडवांस टॉपर्स की पसंद है. इस आंकड़े को देख साफ जाहिर हो रहा है कि आईआईटी बॉम्बे का क्रेज आज भी बना हुआ है और समय के साथ स्टूडेंट्स के बीच यह क्रेज बढ़ रहा है.

वहीं, आईआईटी बॉम्बे में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स सबसे ज्यादा कंप्यूटर साइंस ब्रांच को चुन रहे हैं. क्योंकि आगे आने वाले फ्यूचर को देखते हुए यह टेक्निकल और करियर के आधार पर बेहतर ऑप्शन माना जाता है.

यह भी पढ़ें- दुनिया के इन देशों में है सबसे बेस्ट एजुकेशन सिस्टम, जानें पहले नंबर पर कौन है?

आईआईटी बॉम्बे के बाद ये कॉलेज भी हैं स्टूडेंट को पसंद

आईआईटी बॉम्बे के अलावा आईआईटी दिल्ली और आईआईटी मद्रास जैसे कॉलेज भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जो कि जेईई एडवांस स्टूडेंट की पहली पसंद बने हुए हैं. टॉप 100 में से लगभग 22 स्टूडेंट ने आईआईटी दिल्ली को चुना है और बाकी के कई स्टूडेंट्स ने आईआईटी मद्रास को अपनी पसंद बनाया है. इन कॉलेज, यूनिवर्सिटी में बेहतर फैकल्टी के साथ-साथ कई आधुनिक सुविधाएं, रिसर्च शामिल है, जो स्टूडेंट के फ्यूचर में मदद करेंगी. 

देशभर के स्टूडेंट लेते हैं इन इंस्टीट्यूट में एडमिशन

जेईई एडवांस रिजल्ट के बाद जोसा काउंसलिंग की जाती है, जिसके तहत देशभर के स्टूडेंट को 100 से भी ज्यादा इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन दिया जाता है. इसमें से 23 आईआईटी कॉलेज हैं, 32 एनआईटी कॉलेज हैं और कई ट्रिपल आईटी और जीएफटीआई कॉलेज शामिल हैं. वहीं, टॉपर्स अपनी काबिलियत और पोजीशन के मुताबिक बेहतर कॉलेज चुनते हैं.

यह भी पढ़ें- सिर्फ Teacher ही नहीं, Education Field वाले कर सकते हैं ये 8 जॉब्स

आईआईटी बॉम्बे को लेकर बात करें तो यह भारत के टॉप आईआईटी कॉलेज में से एक है. यह अपनी एजुकेशन टेक्निकल, कैंपस, स्टार्टअप, और सबसे अच्छी प्लेसमेंट के लिए जाना जाता है, जिसके कारण यह टॉपर्स की पहली पसंद बना है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement