एजुकेशन
राजस्थान के प्री डीएलएड की राह देख रहे लोगों का इंतजार जल्द ही खत्म हो जाएगा. इस परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद काउंसिलिंग की जाएगी.
राजस्थान की प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 एग्जाम का रिजल्ट के इंतजार की घड़ियां कल खत्म हो जाएगी. बुधवार को इसका रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. जयपुर के क्षेत्रीय केंद्र से शिक्षा मंत्री मदन दिलावर एग्जाम के नतीजों की घोषणा करेंगे. यह Rajasthan Pre DElEd Result घोषित होते ही डायरेक्ट लिंक VMOU की ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com पर दिखेगा. यहां आप घर बैठे लॉग इन कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.आइए जानते हैं...
रिजल्ट आने के बाद राज्य के अलग अलग संस्थानों पर खाली 25970 सीटों पर एडमिशन के लिए काउंसिलिंग शुरू होगी. काउंसिलिंग की तारीखों का ऐलान रिजल्ट आने के बाद कर दिया जाएगा. इसके बाद छात्रों को उनकी रैंक के हिसाब से कॉलेजों में एडमिशन मिल सकता है.
राजस्थान का बीएसटीसी रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र इन स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे भी अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे...
रिजल्ट जांच ने के लिए सबसे पहले अपनी ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाये. यहां वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद यहां मांगी गई जानकारी जैसे एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ को डाले. इसके बाद आपका रिजल्ट सामने आ जाएगा. यहां रिजल्ट चेक करने के साथ ही आप अपना रिजल्ट स्कोर कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं.
आपको बता दें कि राजस्थान की प्री डीएलएडी परीक्षा पिछले महीने की 20 मई को हुई थी. इसमें 605242 आवेदन किया था, लेकिन परीक्षा करीब 497178 अभ्यर्थियों ने दी थी. इस परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के को 50 प्रतिशत, एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग या तलाकशुदा के लिए 45 प्रतिशत अंक निर्धारित किये गये थे. एग्जाम से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.